देवास शहर में अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग की लगातार कार्रवाई जारी

- कार्रवाई में एक प्रकरण धारा 34(2) के तहत दर्ज, जप्त सामग्री का मूल्य 131105 रुपए
------------



भारत सागर न्यूज/देवास। देवास 29 अप्रैल 2025/ कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देश पर जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। 



सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती मंदाकिनी दीक्षित ने बताया कि  प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजकुमारी मंडलोई के नेतृत्व में आबकारी विभाग की सयुंक्त टीम ने देवास शहर में सुतार बाखल से विदेशी मदिरा व्हिस्की की 16 पेटियां ज़ब्त कर मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के 1915 की धारा 34(1) क एवं 34(2) के तहत 01 प्रकरण दर्ज किया गया है। 



जप्त मदिरा का मूल्य लगभग 131105 रुपये है। आज की कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव, डी पी सिंह, आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार आबकारी आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल,नितिन सोनी, दीपक टटवाडे ,निहाल ,गुरु दत्त वर्मा खत्री सैनिक किशोर सिसोदिया केदार चौधरी संजय शर्मा शामिल थे। इस प्रकार की कार्यवाही  निरंतर जारी रहेगी।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन