ज्ञान का सूरज और सारे जगत की आत्मा है शिव- ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी

- परमात्मा से बड़ा कोई हमसफ़र नहीं होता- ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी 

- उपस्थित सभी भाई बहनों ने व्यसन मुक्त जीवन जीने का लिया संकल्प 



भारत सागर न्यूज/देवास। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कालानी बाग सेंटर की मुख्य जिला संचालिका ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी के सानिध्य मे विकास नगर में परमात्मा शिव ध्वजा रोहण कर पूजा अर्चना की गई। प्रेमलता दीदी ने अपनी अमृतवाणी में  कहा कि ज्ञान का सूरज है परमात्मा शिव। सारे जगत की आत्मा है। 



ॐ नमः शिवाय मंत्र का दिव्य रहस्य है। यह मंत्र भगवान शिव को समर्पित है। जो हमें शांति शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। हर सुबह प्रतिदिन इस मंत्र का जाप करें और अपने जीवन में बदलाव महसूस करें। इस मंत्र का अर्थ है मैं भगवान शिव को नमन करता हूं। इस मंत्र का नियमित जाप करने से मन को शांति जीवन में स्थिरता और समृद्धि आती है। 



भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए ओम नमः शिवाय का जाप करें। परमात्मा शिव हमें नजर नहीं आते लेकिन वह हमारे आसपास ही है। परमात्मा शिव जीवन के दाता और सांसों के स्वामी है। अपनी जीवन रूपी नैया की पतवार अर्पण कर दो बाबा को। बाबा पत्थर को भी हीरा बना देते है। सांसारियों से बनाया गया रिश्ता ज्यादा दिन चलने वाला नहीं है। 



लेकिन भगवान से बनाया गया रिश्ता जन्म-जन्मांतर तक चलता है। क्योंकि भगवान ही ऐसे हैं जो तब साथ देते हैं जब सारी दुनिया हमारा साथ छोड़ देती है। कोई आपका साथ नहीं दे तो निराश मत होना। क्योंकि परमात्मा से बड़ा कोई हमसफ़र नहीं होता। दीदी ने आगे कहा कि भीतर क्षमा हो तो क्षमा निकलेगी, भीतर ईर्ष्या, द्वेष अहंकार रूपी गंदगी भरी हो। तो गंदगी ही निकलेगी। 



इसलिए जब भी कुछ बाहर निकले तो दूसरे को दोषी मत ठहरना। यह हमारी ही संपदा है यह हमारे ही कर्मों का फल है। दीदी की उपस्थिति में सभी भाई बहनों ने व्यसन मुक्त जीवन जीने का संकल्प लिया। इस दौरान  नन्ही बालिका पंखुड़ी व सृष्टि ने भक्ति गीत पर मनमोहक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी ज्योति दीदी, अपुलश्री दीदी, लता पाटिल बहन, मीना बहन, विवेक भाई, रत्नप्रभा बहन, सफला बहन, इंदिरा दीदी, ज्ञानेंद्र पाटिल भाई, प्रशांत भाई, प्रदीप भाई आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

शासकीय भूमि पर किया जा रहा पक्का निर्माण...!

भाजपा ने अपने ही विधायक को कारण बताओं नोटिस थमाया