सरकार की वादा खिलाफी हजारों कर्मचारी हुए लामबंद एक दिन की हड़ताल पर रहे ।




भारत सागर न्यूज/उज्जैन ( संजय शर्मा )। सरकार की वादा खिलाफी के विरोध मे आज हजारों संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी एक दिन की हड़ताल पर रहे। इस दौरान जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर विरोध जताया गया।



बता दें कि पुरानी भाजपा सरकार ने प्रदेश भर के हजारों संविदा स्वास्थ्य कर्मचारीयों के लिए एक नीति बनाई थी। लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा इस नीति का पालन नही किया जा रहा है। इसके खिलाफ आज पूरे प्रदेश में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारीयों ने एक दिन की हड़ताल पर जाकर जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया। 



उज्जैन में भी संविदा स्वास्थ्य कर्मचारीयों ने चरक अस्पताल से रैली निकाली और सामाजिक न्याय परिसर में स्थित माया पति हनुमान मंदिर में भगवान को ज्ञापन भेंट कर शासन प्रशासन को सद्बुद्धि देने की कामना की।




Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन