राजस्व, खनिज और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्यवाही कर फतहगढ घाट से अवैध रेत परिवहन पर 10 ट्रेक्टर जप्त किये।

 जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास



भारत सागर न्यूज/देवास। देवास, 31 मई 2025/ कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार जिले में  अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन, भण्डारण तथा ओव्हरलोड पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।  



इसी कड़ी में सतवास के फतहगढ घाट में राजस्व, खनिज और पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही कर अवैध रेत परिवहन पर 10 ट्रैक्टर जप्त किये गये।  



जप्त सभी 10 ट्रैक्टरों को थाना सतवास में खड़ा कराया गया तथा माइनिंग एवं मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्यवाही की गई। 



जिले में अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन, भण्डारण तथा ओव्हरलोड कार्यवाही पर लगातार जारी रहेगी।




Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन