"झुलसा रही है जून की धूप, 40 के पार पहुंचा पारा" "लू के थपेड़ों से जनजीवन अस्त-व्यस्त, तापमान 40 डिग्री के ऊपर"
भारत सागर न्यूज/उज्जैन(संजय शर्मा)। उज्जैन में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ है। नवतपा के बाद सूरज अपने तेवर दिखा रहा है। शनिवार को तापमान में चार डिग्री की बढ़ोतरी हुई और पारा 40 डिग्री के पार कर गया। गर्मी ने लोगों को हलाकान कर दिया है। मई माह में कई दिनों तक बारिश होती रही, जिससे गर्मी भी कम रही। लेकिन जून माह में अब गर्मी ने हैरान कर दिया है।
मई माह में आधे से ज्यादा समय तक मानसून पूर्व की गतिविधि सक्रिय रही। आंधी और बारिश का असर रहा कि 25 मई से शुरू हुआ नवतपा 3 जून को बिना तपे ही समाप्त हो गया। तापमान कम होने से लोगों को लग रहा था
कि मौसम इसी तरह मेहरबान रहेगा और ज्यादा गर्मी नहीं पड़ेगी। परंतु पिछले कुछ दिनों से एक बार फिर पारा चढ़ने लगा है। जीवाजी वेधशाला में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री दर्ज किया गया। लोग दिनभर उमस और गर्मी से बेहाल नजर आए।
मुंह पर कपड़ा बांधे और सिर पर टोपी लगाकर घर से निकल रहे हैं। सुबह से सूरज के तेवर तीखे हो रहे हैं। हालांकि शाम को चलने वाली हवाएं थोड़ी राहत दे रही हैं। जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ. राजेंद्र प्रकाश गुप्त
ने बताया कि मौसम में लगातार परिवर्तन की स्थिति बनी हुई है। इससे पारे में भी उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। मानसून मुंबई में अटक गया है। 10 जून के बाद बंगाल की खड़ी में सिस्टम एक्टिव होने के बाद बारिश की स्थिति बन सकती है।
Comments
Post a Comment