ग्राम आलरी का लाल देश पर हुआ कुर्बान, अंतिम विदाई आज।
भारत सागर न्यूज/देवास। देवास जिले के ग्राम आलरी निवासी भारतीय सेना के जवान भरत सिंह, पिता विक्रम सिंह मालवीय, देश सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए। वे 22 दिसंबर 2005 से सेना की सिग्नल कोर में कार्यरत थे।
22 जून 2025 को पंजाब के जालंधर स्थित सेना के कैंट एरिया में एक सड़क दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटना के बाद उन्हें तत्काल आर्मी हॉस्पिटल जालंधर कैंट में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह लगभग 9 बजे उनका निधन हो गया।
भरत सिंह के शहीद होने की खबर जैसे ही उनके गांव आलरी और आसपास के क्षेत्रों में पहुंची, शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों और परिजनों की आंखें नम हो गईं, वहीं पूरे क्षेत्र में गहरा दुख व्याप्त है।
उनका पार्थिव शरीर आज 28 जून को देवास होते हुए उनके पैतृक गांव आलरी लाया जाएगा, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
शहीद जवान को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए गांव और जिले में तैयारियां की जा रही हैं।
प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा भी सम्मानपूर्वक अंतिम विदाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। भरत सिंह की शहादत को गांव हमेशा गर्व और सम्मान के साथ याद रखेगा।
Comments
Post a Comment