धनोरी में सैनिक का स्वागत: क्षेत्रवासियों ने किया भव्य अभिनंदन
भारत सागर न्यूज/देवास/हाटपीपल्या। ग्राम धनोरी के निवासी शिवराज सिंह ठाकुर, जो भारतीय थल सेना में राजपूताना राइफल्स रेजिमेंट सेंटर दिल्ली से अपनी ट्रेनिंग पूरी कर घर लौटे हैं, का भव्य स्वागत किया गया। क्षेत्रवासियों ने उनके आगमन पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की, हार माला पहनाई और उन्हें साफा बांधकर सम्मानित किया।
इस स्वागत यात्रा का आयोजन जीपसी द्वारा किया गया, जो अमलताज फाटा से प्रारंभ होकर ग्राम बढ़ियामांडू होते हुए ग्राम धनोरी तक पहुंची। यात्रा के दौरान ग्राम बढ़ियामांडू की जनता ने भी उत्साहपूर्वक शिवराज सिंह का स्वागत किया।
उक्त कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक मनोज चौधरी, नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्रसिंह सेंधव, सरपंच गजराज सिंह सेंधव (बामनी), सरपंच चेतनसिंह चिल्खी, सरपंच मनापिपल्या, सरपंच जोगेंद्र सिंह (बढ़ियामांडू), हर्षवर्धन जोशी, नीलकंठ जोशी, सहायक सचिव प्रेम सिंह सेंधव सहित अनेक ग्रामीण जन एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
इस समारोह ने क्षेत्र में एकजुटता और सैनिकों के प्रति जनता के सम्मान को दर्शाया। शिवराज सिंह ठाकुर की बहादुरी की कहानियाँ सुनकर सभी ने गर्व महसूस किया और देशभक्ति का जज़्बा महसूस किया।
Comments
Post a Comment