इंदौर से उड़ी फ्लाइट में तकनीकी गड़बड़ी, उड़ान के दौरान यात्रियों में घबराहट ! इंदौर लौटाई गई इंडिगो फ्लाइट।
भारत सागर न्यूज/इंदौर(संजय शर्मा94248 50595) । मंगलवार सुबह इंदौर से रायपुर के लिए रवाना हुई इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में उड़ान भरने के करीब आधे घंटे बाद तकनीकी खराबी आ गई, जिससे विमान में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
सुबह 6:30 बजे उड़ान भरने के बाद करीब 7:00 बजे विमान में अचानक झटका महसूस हुआ, जिसके बाद पायलट ने यात्रियों को सूचित किया कि तकनीकी कारणों से फ्लाइट को वापस इंदौर ले जाया जा रहा है।
सबह 7:15 बजे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। लैंडिंग के दौरान सभी यात्री घबराए हुए थे, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
बाद में एयरलाइन द्वारा आगे की उड़ान को रद्द कर दिया गया और यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था की जानकारी दी गई।
Comments
Post a Comment