BIG BREAKING: सिंहस्थ 2028 पर भोपाल में आज MEGA MEETING
भारत सागर न्यूज/भोपाल। सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर आज दोपहर राजधानी भोपाल में बड़ी बैठक होने जा रही है। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव की मौजूदगी लगभग तय मानी जा रही है।
बैठक में सिंहस्थ मेला अधिकारी, इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह, उज्जैन कलेक्टर रौशन सिंह, नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा और उज्जैन विकास प्राधिकरण (उविप्रा) के सीईओ संदीप सोनी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
इसे भी पढ़ें :- 13 वर्षीय वेदांत झाला की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, नाबालिग बच्चे ही निकले आरोपी भेजा बाल न्यायालय...!
सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर यह बैठक एक तरह का महामंथन होगी, जिसमें बुनियादी ढाँचे, यातायात प्रबंधन, आवास, सुरक्षा और धार्मिक आयोजन की रूपरेखा पर मंथन किया जाएगा।


Comments
Post a Comment