शिवसेना ने गरबा पांडालो को नियमानुसार आयोजन की शर्त पर अनुमति देने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया।
- नियम उल्लंघन पर आयोजको पर होगी कड़ी कार्यवाही - शिवसेना नागदा
भारत सागर न्यूज/नागदा। शुक्रवार को शिवसेना संघठन के संभाग प्रभारी विजय चावला एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार भाट की अध्यक्षता मे तथा नागदा नगर अध्यक्ष शेखर टाँक के नेतृत्व मे अनुविभागीय अधिकारी को नवरात्रि पर्व पर प्रतिवर्षानुसार लगने वाले सभी पांडालो मे हिन्दु धर्म की आस्थाअनुरूप कार्यक्रमो के साथ ही आयोजित की शर्त के साथ उन्हें अनुमति प्रदान करने हेतु ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन में शिवसेना संघठन नागदा ने अपनी कुछ मांगे रखी जिसके अनुसार गरबा आयोजको को निर्देशित किया जाय जैसे कि किसी भी गरबा पंडाल मे फिल्मी गाने नही बजाए जाए केवल भजनो पर ही गरबा खेलने की अनुमति हो । किसी भी तरह के असामजिक तत्वो को गरबा प्रांगण मे आने नही दीया जाए। गरबा कार्यक्रम का सही समय सुनिश्चित किया जाए ताकि माताएं-बहने घर जल्दी पहुंच सके ।
ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि यदि किसी गरबा पंडाल आयोजको द्वारा नियम का उलघंन् किया तो उस पर शिवसेना संघठन उचित एवं कड़ी कार्यवाही करवाएगा।
इस अवसर पर ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष ध्रुव रघुवंशी, जिला महामंत्री मुन्ना लाल सोलंकी, तहसील महामंत्री विकास निहोरे, नगर उपाध्यक्ष लखन चौहान, नगर मंत्री राजेश कैलाशचंद्र भाट खारोल, वार्ड प्रमुख कमल खारोल, डेनी मुन्ना, अक्षत पांचाल, लखन, मुकेश, सुरज, मोनू यादव सहित शिवसैनिक मौजूद रहे।


Comments
Post a Comment