भगवान नृसिंह की साढ़े सात किलो वजनी प्रतिमा तीन बार तैराई गई - हजारों श्रद्धालुओं ने देखा भगवान नृसिंह का चमत्कार




भारत सागर न्यूज/रिपोर्ट संजू सिसोदिया/हाटपिपल्या। आस्था और विश्वास का महापर्व आज हाटपिपल्या में मनाया गया डोल ग्यारस पर्व पर भगवान नृसिंह की साढ़े सात किलो वजनी पाषाण प्रतिमा पानी की सतह पर तीन बार तैराई गई, 




प्रतिमा दो बार तेरी स्थानीय नृसिंह मंदिर से भगवान नृसिंह को गॉड ऑफ़ ऑनर व पुलिस बैंड के साथ सुसज्जित डोल में विराजमान कर नगर के डोल के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई साथ ही अखाड़े के कलाकारों द्वारा करतब दिखाए गए इस दौरान विभिन्न मंचों से अखाड़े के कलाकारों का स्वागत किया गया



नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए स्थानीय नृसिंह घाट पहुंचने पर पुजारीजी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कर प्रतिमा को पानी की सतह पर छोड़ा,भगवान नृसिंह के जयकारों से वातावरण गूंजायमान हो गया, प्रतिमा दो बार तेरी ओर एक बार डूब गई, इस चमत्कार को देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे, 

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन