पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भोपाल में एंट्री, राजनीतिक हलचल तेज

ब्रेकिंग न्यूज़




भारत सागर न्यूज/भोपाल। मध्यप्रदेश की राजनीति में हलचल एक बार फिर तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और किसान नेता शिवराज सिंह चौहान के भोपाल पहुंचने को राजनीतिक गलियारों में अहम माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, उनकी यह एंट्री किसी बड़े राजनीतिक घटनाक्रम का संकेत हो सकती है।




वहीं, सूत्र यह भी दावा कर रहे हैं कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज देर रात दिल्ली रवाना हो सकते हैं। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।




शिवराज सिंह चौहान के भोपाल आगमन और मुख्यमंत्री मोहन यादव के संभावित दिल्ली दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और राजनीतिक विश्लेषकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में प्रदेश की राजनीति में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन