गणपति बप्पा बोरया,अगले बरस तू जल्दी आ के साथ गणपति बप्पा को दी विदाई




भारत सागर न्यूज/सोनकच्छ/विजेंद्र नागर । गणेश उत्सव के 10 दिवसीय पर्व का शनिवार को समापन  हुआ। भक्तों ने उत्साह के साथ कालीसिंध नदी में छोटी प्रतिमाओं का विसर्जन किया। कई परिवार कालीसिंध नदी के तट पर पहुंचे और आरती के बाद भगवान की प्रतिमाओं को विदाई दी।



सुबह से ही दस दिवसीय गणेश उत्सव पर्व के समापन के साथ ही गणेश जी की पूजा अर्चना कर उन्हें विदाई देने का दौर जारी रहा। भक्तों ने परम्परा एवं उत्साह के साथ गणपती बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ की कामना कर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया। शाम 7 बजे  भगवान गणेश की बड़ी प्रतिमाओं का विशाल चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गों पर निकला जिसमें  भालू और चिपेंजी का रूप धारण किए कलाकारों ने बच्चों का मन मोह लिया। 



सार्वजनिक पंडालों की बड़ी गणेश प्रतिमाएं चल समारोह में शामिल हुई। इस दौरान कई स्वागत मंचों से चल समारोह का स्वागत किया गया। चल समारोह  कालीसिंध नदी के तट पर पहुंचने पर गणेश जी की आरती कर नगर परिषद द्वारा बनाए कुंड में क्रेन के द्वारा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।




चल समारोह में एसडीएम प्रिया चंद्रावत, एसडीओपी दीपा मंडवे, थाना प्रभारी आशीष सिंह राजपूत, एवं राजस्व विभाग, नगर परिषद, बिजली विभाग, नगर सुरक्षा समिति के सदस्य चल समारोह की व्यस्था में पूरे समय रहे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन