नगर पालिका परिषद नागदा ने किया भव्य ऐतिहासिक शिक्षक सम्मान समारोह
- 52 विद्यालयों के 925 गुरुजनो को मिला सम्मान
- नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोष ओ.पी. गेहलोत के कुशल नेतृत्व में सफल आयोजन पर सभी शिक्षको ने दिया अध्यक्ष जी को धन्यवाद
भारत सागर न्यूज/नागदा। नगर पालिका परिषद नागदा द्वारा नगर के सभी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं का भव्य सम्मान समारोह मुक्तेश्वर महादेव मंदिर के पवित्र प्रांगण में आयोजित किया गया। जिसमे नगर के 52 विद्यालयों के कुल 925 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सम्मान प्राप्त किया । कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन सेआरम्भ हुआ। तत्पश्चात अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत सांसद प्रतिनिधि ओ पी गेहलोत एवं अन्य उपस्थित पार्षद गणो ने किया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकप्रिय विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष राजेश धाकड़, पूर्व विधायक लाल सिंह राणावत, पूर्व मंत्री सुल्तान सिंह शेखावत, जिला महामंत्री राकेश यादव,मंडल अध्यक्षद्वय विजय पटेल, प्रकाश जैन,सांसद प्रतिनिधि ओ. पी. गेहलोत, श्रीमती बबीता रघुवंशी, श्रीमती भावना रावल, श्रीमती संध्या जोशी, रामकुवर सिसोदिया,श्रींमती कौशल्या ठाकुर, श्रीमती अनीता मीणा, शैलेंद्र (बिट्टू) यादव, सी एम अतुल, श्रीमती विमला चौहानव, सज्जन सिंह शेखावत, रामसिंह शेखावत, सूरज मकवाना, दौलतराम प्रजापत, लोकेश माली, फूलमती मल्लाह, श्रीमती रूपम ठाकुर, विजय सिंह सिसोदिया, सुभाष रावल, अनिल जोशी, ओम जी चौहान, भूपेंद्र टटावत, अनीता रघुवंशी, लता डोडिया, पूजा मंडल, सुमन बाथम, कंचन सोलंकी, आरती चौहान, ऋतू पांडे, पदमा गोथरवाल,हरिकिशन लोहरवार,यशपाल कुशवाह, हिम्मत राठौर, दीपक जैन, विशाल ठक्कर, जीतेन्द्र कुशवाह, अजय कुशवाह, छोटे मल्लाह, सहित नगर के अनेक गणमन्य नागरिक उपस्थित रहे |
इस अवसर पर एकरा पब्लिक विद्यालय के प्राचार्य द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोष ओ.पी. गेहलोत का सम्मान कर नपाध्यक्ष को प्रस्संती पत्र भेट किया गया साथ ही प्राचार्य ने नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा समस्त स्कूलों के शिक्षक शिक्षिकाओं के सम्मान की सराहना की और कहा कि निश्चित ही नगर पालिका परिषद एक सराहनीय कार्य कर गुरुजनो का सम्मान कर रही है हम पूरी परिषद के प्रति आभार व्यक्त करते हैं और भविष्य में भी इसी प्रकार सभी गुरुजनों का सम्मान कर नगर पालिका ऐसे ही समारोह करते रहे ऐसी कामना करते हैं।
सांसद प्रतिनिधि ओ पी गेहलोत ने इस अवसर पर उपस्थित सभी गुरुजनों को नगर पालिका द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की रूपरेखा बताई जिसमें उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद द्वारा वार्ड नंबर 5 एवं वार्ड नंबर 24 में स्कूल बनाकर साथ ही पुवाडलिया एवं शा कन्या स्कूल मे अन्य सुविधाएं देकर नगर पालिका परिषद शिक्षा के क्षेत्र में भी कार्य कर रही है।
इस अवसर पर विधायक डॉक्टर श्री तेज बहादुर सिंह चौहान ने भी कहा कि मध्य प्रदेश कि माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव जी की सरकार भी शिक्षा के क्षेत्र में विशेष बजट के माध्यम से कार्य कर रही हैं इसी श्रेणी में नागदा का बहुत जल्द पीएम विद्यालय बनकर एक उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में नगर के लिए एक बड़ी सौगात मिलने जा रही पूरी विधानसभा में भी कई स्कूल भवन एवं कई स्कूलों को उन्नयन करने के कार्य भी इसी दिशा में किया जा रहा है । कार्यक्रम में सभी शिक्षकों को मल्टी कलर फोटो युक्त सम्मान पत्र, शाल, माला एवं कलम प्रदान कर सम्माननित किया गया, कार्यक्रम के बाद सभी ने एक साथ मिलकर सहभोज भी किया ।कार्यक्रम का संचालन नगर पालिका उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र शर्मा ने किया तथा आभार प्रदर्शन पार्षद शैलेंद्र (बिट्टू) यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम की सफलता एवं गरिमा ने नगर के शिक्षा जगत को गोरन्वित कर विभिन्न शिक्षा सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रोत्साहन और सम्मान की भावना का संचार किया।


Comments
Post a Comment