कर्नाटक से अयोध्या पहुंची भगवान राम की भव्य रत्नजड़ित प्रतिमा, 5 क्विंटल वजनी दिव्य स्वरूप बना आस्था का केंद्र




भारत सागर न्यूज/अयोध्या। अयोध्या में भगवान श्रीराम की एक अत्यंत भव्य और दिव्य प्रतिमा के आगमन से श्रद्धालुओं में अपार उत्साह देखने को मिल रहा है। यह अद्भुत रत्नजड़ित प्रतिमा हाल ही में कर्नाटक से अयोध्या पहुंची है, जो अपनी भव्यता और शिल्पकला के कारण विशेष आकर्षण का केंद्र बन गई है।




सोने से निर्मित इस प्रतिमा में हीरा, पन्ना, माणिक, मूंगा, मोती और नीलम जैसे बहुमूल्य रत्न जड़े गए हैं। प्रतिमा की ऊंचाई लगभग 10 फीट और चौड़ाई 8 फीट है, जबकि इसका कुल वजन करीब 5 क्विंटल बताया जा रहा है। इस अलौकिक प्रतिमा को कर्नाटक की पारंपरिक शिल्प कला और तंजौर पेंटिंग शैली से प्रेरणा लेकर तैयार किया गया है। 




बेंगलुरु की प्रसिद्ध कलाकार जयश्री फनीश ने इसे साकार रूप दिया है। प्रतिमा को तैयार करने में लगभग 2,800 घंटे, यानी करीब 9 महीने का समय लगा। कलाकारों की महीन कारीगरी और आस्था के संगम से बनी यह प्रतिमा न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि भारतीय कला और संस्कृति की समृद्ध परंपरा को भी दर्शाती है। अयोध्या में इसके आगमन को रामभक्त एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण के रूप में देख रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन