विश्व मानवाधिकार दिवस पर मानव अधिकार ब्यूरो द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
भारत सागर न्यूज/देवास। विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर मानव अधिकार ब्यूरो द्वारा अभिनव कला समाज भवन में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मानव अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ पेंशनर्स एवं उपस्थित नागरिकों को प्रदान की गईं। मानव अधिकार ब्यूरो के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय उपभोक्ता कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पंडित आर. के. शुक्ला ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के प्रत्येक नागरिक, विशेषकर वरिष्ठजनों को उनके अधिकारों के प्रति सजग करना है।
कार्यक्रम में पंडित आर. के. शुक्ला (राष्ट्रीय अध्यक्ष, मानव अधिकार ब्यूरो), केशव सिंह राजावत (प्रदेश संयोजक), सतपाल सिंह चौहान (प्रदेश महासचिव), विशाल गुजेवार (प्रदेश सचिव), अनंत महंत (जिला अध्यक्ष इंदौर), जितेंद्र दायमा (जिला अध्यक्ष देवास), हर्षवर्धन शर्मा (देवास नगर मंत्री), अंश निगम (देवास नगर सहसचिव), राजेश जोशी (पेंशनर्स एसोसिएशन),
रेखराज दीक्षित, कैलाश सेन, संतोष जैन, दीपक खांडेकर, सुभाष वर्मा सहित बड़ी संख्या में पेंशनर्स और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। देवास से आए 28 समाजसेवियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता दर्ज की तथा मानव अधिकार ब्यूरो से जुड़कर समाजसेवा की दिशा में कार्य करने की अपनी सहमति व्यक्त की। कार्यक्रम ने मानव अधिकारों के प्रति जागरूकता और कर्तव्यबोध को एक नई दिशा प्रदान की



Comments
Post a Comment