स्कूली बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण कराया




भारत सागर न्यूज/टोंकखुर्द। टोंक खुर्द ग्राम निपानिया के प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को इंदौर के प्राणी संग्रहालय का शैक्षणिक भ्रमण कराया, विद्यालय की शिक्षिका भावना गुर्जर, लताकुंवर राठोड़ ने कक्षा 1 से 5 वीं तक के बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण कराया, 




बच्चों ने प्राणी संग्रहालय में विभिन्न प्रजातियों के पशु पक्षी तथा जंगली जानवर देखें,तथा उनके बारे में जानकारी प्राप्त की शिक्षिका भावना गुर्जर ने बताया कि बच्चों ने पहली बार शैक्षणिक भ्रमण किया इसका उद्देश्य है 




कि पाठ्यक्रम में बच्चों को पाठ में विभिन्न प्रजातियों के जानवरों के बारे में बताया गया है, उन्हीं जानवरों को बच्चों ने रूबरू देखकर जानकारी प्राप्त की जिससे बच्चों के ज्ञान में वृद्धि होगी, 




प्राणी संग्रहालय के भ्रमण के बाद इंदौर के प्रसिद्ध अन्नपूर्णा माता जी के मंदिर का भ्रमण कर माताजी के दर्शन किए बच्चों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र से पहली बार शैक्षणिक भ्रमण का आंनद आया तथा हमारे शैक्षणिक ज्ञान में वृद्धि हुई

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन