नागदा में शिवरात्रि मेले के दौरान झूलों पर मधुमक्खियों का हमला, तीन बच्चे घायल



भारत सागर न्यूज/नागदा। शिवरात्रि मेले में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब झूलों के पास अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना अचानक हुई, जिससे झूलों पर बैठे लोग घबरा गए और जान बचाने के लिए नीचे उतरकर इधर-उधर भागने लगे। कुछ लोगों ने डंक से बचने के प्रयास में झूलों से कूदकर खुद को सुरक्षित किया।




इस घटना में तीन बच्चे मधुमक्खियों के डंक से घायल हो गए। घायलों को तत्काल नागदा के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, बच्चों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।




हमले के बाद मेले में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही प्रशासन और मेला प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। सुरक्षा के मद्देनजर झूलों के आसपास का क्षेत्र अस्थायी रूप से खाली कराया गया।




फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मधुमक्खियों का झुंड अचानक कैसे आक्रामक हुआ। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है और एहतियात के तौर पर मेले में अतिरिक्त सावधानियां बरती जा रही।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन