31वें वर्ष में प्रवेश पर नागदा व्यापारी संघ का भव्य नववर्ष मिलन समारोह गरिमा के साथ संपन्न, 30 वर्षों की सेवा परंपरा को मिला नया आयाम,
भारत सागर न्यूज/नागदा। नव विक्रम संवत के शुभारंभ पर नागदा व्यापारी संघ द्वारा आयोजित नववर्ष मिलन समारोह भव्यता, गरिमा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। संघ ने अपने 30 वर्षों की सतत सेवा यात्रा पूर्ण कर 31वें वर्ष में प्रवेश के इस विशेष अवसर को उत्सव के रूप में मनाया, जिसमें नगर के व्यापारी वर्ग एवं उनके परिवारों की उल्लेखनीय सपरिवार सहभागिता रही।
कार्यक्रम का आयोजन श्री सिद्ध मनकामेश्वर हनुमान मंदिर, चंबल डेम नागदा पर किया गया, जहां सायं 5:30 बजे से समारोह का शुभारंभ हुआ। प्रारंभ में व्यापारी महिला मंडल द्वारा विभिन्न मनोरंजक एवं खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसने पूरे वातावरण को उत्साहपूर्ण बनाया। विजेताओं को पुरस्कार दिए गए।
इसके पश्चात अतिथियों के करकमलों से दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रमेशजी खंडेलवाल (अध्यक्ष, देवी अहिल्या चैंबर ऑफ कॉमर्स, मध्यप्रदेश) एवं संजयजी अग्रवाल (भाजपा नगर अध्यक्ष, उज्जैन) उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथियों में विक्रमजी अहिरवार (नगर पुलिस अधीक्षक), मधुजी नायक (तहसीलदार) एवं वासुदेव सिंह उपाध्यक्ष सियागंज इंदौर व्यापारी संघ, अजय रोहरा (अध्यक्ष, किराना व्यापारी एसोसिएशन, उज्जैन) शामिल रहे।
मंचासीन अतिथियों में संयोजक दिलीप कांठेड़, मुख्य संरक्षक दिनेश अग्रवाल, अध्यक्ष पंकज नामदेव, महिला मंडल अध्यक्ष लता अग्रवाल, संयोजक सीमा मालपानी, हनुमान प्रसाद शर्मा, पूर्व विधायक दिलीप सिंह गुर्जर, पूर्व विधायक दिलीप सिंह शेखावत, वरिष्ठ भाजपा नेत्री बबीता रघुवंशी, बसंत मालपानी एवं राघवेंद्र वल्लभ व्यास रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति सहित अनेक गणमान्य नागरिक, पत्रकार गण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान नागदा व्यापारी संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा अतिथियों का दुपट्टा एवं पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में संघ द्वारा विगत 30 वर्षों से नगर में किए जा रहे सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक कार्यों की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय बताया तथा व्यापारिक हितों को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। कोषाध्यक्ष लक्ष्मण जैन रितेश नागदा संजय मुरादिया अनिल पोरवाल भगवान लाल पोरवाल दिलीप सोनगरा मनीष पोरवाल राहुल अग्रवाल महिला मंडल सचिव वर्षा मेहता राधा पांचाल पदमा सेठिया सहित पदाधिकारी एवं संगठन के सदस्य व्यापारी वर्ग बड़ी संख्या मौजूद रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन निलेश चौधरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में व्यापारी बंधु एवं महिला सदस्य सपरिवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन स्नेहपूर्ण सहभोज के साथ हुआ। अंत में महिला मंडल एवं संगठन के पदाधिकारियों का भी दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। नागदा व्यापारी संघ ने इस आयोजन के माध्यम से संगठन की एकता, सामाजिक समरसता एवं व्यापारिक सहयोग की भावना को और सुदृढ़ करने का संदेश दिया। जानकारी मीडिया प्रभारी निलेश मेहता ने दी।

Comments
Post a Comment