देवास में छात्रों ने रचा इतिहास, 5वीं और 8वीं बोर्ड में शानदार प्रदर्शन




भारत सागर न्यूज/देवास। देवास जिले के ग्राम बढ़ियामांडू स्थित एस.जी.एम. एकेडमी के विद्यार्थियों ने इस वर्ष 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है। स्कूल के पाँच मेधावी छात्रों ने शीर्ष स्थान प्राप्त कर न केवल अपने माता-पिता बल्कि विद्यालय और पूरे गाँव का नाम गौरवान्वित किया।





परीक्षा परिणामों में परी बघेल ने 90.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। नित्या पाटीदार ने 84.5 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रिंस प्रजापति ने 80.25 प्रतिशत अंक अर्जित कर तृतीय स्थान पर अपनी जगह बनाई।




विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से पूरे गाँव में हर्ष और उत्सव का माहौल है। इस अवसर पर समाजसेवी नीलेश जायसवाल (भाजपा कार्यकर्ता) ने विद्यार्थियों का फूल-मालाओं और मिठाइयों से भव्य स्वागत किया। उन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




नीलेश जायसवाल ने विद्यालय के प्राचार्य और शिक्षकों की भी सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत, समर्पण और मार्गदर्शन के कारण ही विद्यार्थी इस मुकाम तक पहुँच पाए हैं। विद्यालय प्रबंधन और ग्रामीणों ने भी सभी सफल छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन