नागदा की अनदेखी पर बढ़ा आक्रोश: खाटू श्याम धाम के लिए नई स्पेशल ट्रेन में शामिल नहीं होने से यात्रियों में नाराजगी




भारत सागर न्यूज/नागदा । पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा, विशेषकर ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को देखते हुए लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर) से श्रीगंगानगर के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुरू करने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन खाटू श्याम धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए सीधी रेल सेवा उपलब्ध कराएगी, जिससे मालवा क्षेत्र के श्रद्धालु बिना किसी अतिरिक्त बदलाव के सीधे रींगस के माध्यम से खाटू श्याम मंदिर पहुंच सकेंगे।




हर बार नागदा की अनदेखी क्यू -

सकलेचा ने कहा है कि इस सुविधा से एक बार फिर नागदा क्षेत्र को वंचित रखा गया है, जिससे स्थानीय यात्रियों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है।




नागदा को नजरअंदाज करने पर बढ़ा आक्रोश -

समाजसेवी राजेश सकलेचा ने रेलवे प्रशासन के इस निर्णय पर नाराजी जताते हुए कहा  कि ट्रेन को वाया फतेहाबाद-रतलाम संचालित करने के बजाय उज्जैन–नागदा–रतलाम रूट से चलाया जाना चाहिए था, जिससे हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलता।रेलवे हर बार की तरह इस बार भी नागदा की उपेक्षा कर रहा है, जबकि नागदा एक प्रमुख औद्योगिक नगरी है और यहां देश के विभिन्न राज्यों के लोग निवास करते हैं। यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री  दिल्ली, कोटा, जयपुर, मुंबई और गुजरात जैसे प्रमुख शहरों की ओर यात्रा करते हैं।




औद्योगिक नगरी होने के बावजूद नहीं मिला लाभ -

नागदा की पहचान एक बड़े औद्योगिक केंद्र के रूप में है, जहां स्थित उद्योगों के कारण रोजगार और आवागमन दोनों का दबाव अधिक रहता है। इसके बावजूद रेलवे द्वारा बार-बार इस क्षेत्र को महत्वपूर्ण ट्रेनों की सुविधा से वंचित रखा जाना स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है।

स्थानीय संगठनों का कहना है कि यदि इस ट्रेन का संचालन नागदा मार्ग से किया जाए तो:

*
यात्रियों का समय बचेगा
* रेलवे की आय में वृद्धि होगी
* क्षेत्रीय संतुलन बना रहेगा

 ट्रेन का संचालन एवं समय सारिणी -

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल द्वारा जारी जानकारी के अनुसार:
ट्रेन संख्या 04735 (श्रीगंगानगर–लक्ष्मीबाई नगर स्पेशल) है प्रत्येक गुरुवार, 02 अप्रैल 2026 से 09 जुलाई 2026 तक
  * प्रस्थान: श्रीगंगानगर – 12:50 बजे
  * आगमन: लक्ष्मीबाई नगर (इंदौर) – शुक्रवार 09:55 बजे

ट्रेन संख्या 04736 (लक्ष्मीबाई नगर–श्रीगंगानगर स्पेशल) प्रत्येक शुक्रवार, 03 अप्रैल 2026 से 10 जुलाई 2026 तक
  * प्रस्थान: लक्ष्मीबाई नगर – 13:55 बजे
  * आगमन: श्रीगंगानगर – शनिवार 12:20 बजे
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर, रतलाम, फतेहाबाद सहित अजमेर, रींगस, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़ आदि प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

खाटू श्याम भक्तों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा -

यह ट्रेन विशेष रूप से खाटू श्याम धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए लाभकारी है, क्योंकि रींगस स्टेशन से मंदिर की दूरी कम है और यहां से आसानी से पहुंचा जा सकता है। इससे मालवा क्षेत्र के भक्तों को बड़ी राहत मिलेगी—लेकिन नागदा को इस सुविधा से बाहर रखने पर सवाल उठ रहे हैं।

जनप्रतिनिधियों से हस्तक्षेप की मांग -

राजेश सकलेचा  ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और रेलवे प्रशासन से मांग की है कि:
इस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को लक्ष्मीबाई नगर–उज्जैन–नागदा–रतलाम रूट पर संचालित किया जाए। नागदा को भी खाटू श्याम की सीधी रेल सेवा से जोड़ा जाए उनका कहना है कि यदि समय रहते इस पर निर्णय नहीं लिया गया, तो क्षेत्रीय स्तर पर पत्र लीखो अभियान पुनः शुरू किया जा सकता है।नागदा जैसे महत्वपूर्ण औद्योगिक और यात्री केंद्र का प्रमुख स्टेशन होने के कारण रेलवे को इस और शिघ्र ध्यान  देना चाहिये अब देखना यह होगा कि जनदबाव और मांगों के बाद रेलवे प्रशासन इस निर्णय पर पुनर्विचार करता है या नहीं।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन