“तैराकी जैसी स्वास्थ्यवर्धक गतिविधि का मिलेगा लाभ – नपाध्यक्ष गेहलोत”
भारत सागर न्यूज/नागदा । नगरवासियों के लंबे इंतजार के बाद आज नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोष ओ.पी. गेहलोत की अध्यक्षता में नगर के स्विमिंग पूल में तैराकी प्रारंभ हो गई ,नगरवासी अब स्वास्थ्यवर्धक गतिविधि का आनंद ले सकेंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक तेज बहादुर सिंह चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुल्तान सिंह शेखावत,
जिला महामंत्री राकेश यादव, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र अवाना, मंडल अध्यक्ष विजय पटेल, प्रकाश जैन, कायाकल्प तैराकी संघ अध्यक्ष योगेश शुक्ला एवं सांसद प्रतिनिधि ओ.पी. गेहलोत उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा स्विमिंग पूल के निरीक्षण से हुई। इसके पश्चात मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन, पूजा-अर्चना एवं आरती से की गई।
इस अवसर पर अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि अब बच्चे और युवा पुनः तैराकी जैसी स्वास्थ्यवर्धक गतिविधि का आनंद ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि वर्षों के इंतजार के बाद नगर को यह महत्वपूर्ण सुविधा प्राप्त हुई है, जो केवल एक विकास कार्य नहीं, बल्कि नागरिकों के स्वास्थ्य एवं मनोरंजन के प्रति नगर पालिका की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने इसे नगरवासियों के लिए गर्व और खुशी का क्षण बताते हुए अधिक से अधिक संख्या में इस सुविधा का लाभ उठाने का आह्वान किया।
नपाध्यक्ष श्रीमती संतोष ओ.पी. गेहलोत ने कहा कि आज प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव का जन्मदिवस है आज इस अवसर पर यह स्विमिंग पूल हम जनता को समर्पित कर रहे, मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर आज के दिन यह पूर्णतः निशुल्क रहेगा , जिससे बच्चों और युवाओं को तैराकी जैसी स्वास्थ्यवर्धक गतिविधि का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा मिलेगा।
स्विमिंग पूल के संचालन की जिम्मेदारी सरस्वती इंटरप्राइजेज को सौंपी गई है, जिसके संचालक दीपक शर्मा (हरियाणा) कुलदीप सिंह राजपूत (राजस्थान)हैं। संस्था द्वारा यहां बच्चों और युवाओं को तैराकी का नियमित प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।
🕒 समय निर्धारण :–
सुबह 6:00 बजे से 9:00 बजे तक – फैमिली टाइम
दिनभर – आम नागरिकों के लिए खुला
शाम 6:00 बजे से 9:00 बजे तक – फैमिली टाइम
रात 9:00 बजे से 10:00 बजे तक – दुकानदारों के लिए विशेष समय
शुल्क (कल से लागू) :–
ट्रेनिंग फीस: ₹3500 प्रति माह
एक दिन का प्रवेश शुल्क: ₹100
मासिक पास: ₹2500
3 माह का पैकेज: ₹6000
6 माह का पैकेज: ₹9000
इस अवसर पर सभापति भावना रावल, बबीता रघुवंशी,विजय सिंह सिसोदिया, सुभाष रावल, दौलतराम प्रजापत, नरेंद्र कोठारी, ओमप्रकाश चौहान, रामजी शर्मा, सुनील ,अमर सोलंकी, सत्येंद्र सिंह चौहान,योगेश शुक्ला, डॉ प्रदीप रावल, रविश नाथूरामका, अमित जैन न्वदावाला, रवि पांचाल, लक्की ग्रासिया,
जय मराठा, मुकेश कैथवास, संजय जोशी, राजेंद्र जी झाला, शंकरलाल प्रजापत, विशाल पांचाल, नीलू यादव एवं कायाकल्प के डॉ प्रदीप रावल, अनिल जोशी सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर संचालन उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र शर्मा ने किया, जबकि आभार वार्ड पार्षद शैलेंद्र यादव ने व्यक्त किया।
🌿 अटल गार्डन बना शहर का नया आकर्षण
नगर में स्थित अटल गार्डन इन दिनों नागरिकों के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है। हरे-भरे पेड़ों से सुसज्जित यह गार्डन सुंदर एवं मनमोहक वातावरण प्रदान करता है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग भ्रमण के लिए पहुंचते हैं।
गार्डन में बच्चों के लिए झूले, चकरी, मिनी ट्रेन, फव्वारे का ट्रेड आकर्षक लाइटिंग एवं सुमधुर साउंड सिस्टम जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। मॉर्निंग वॉक के लिए एक्यूप्रेशर पार्क भी विकसित किया गया है, जिससे नागरिकों को स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है। युवाओं के लिए जिम एवं खेल गतिविधियों को भी प्रोत्साहित किया गया है ।
हाल ही में स्विमिंग पूल के प्रारंभ होने से यहां सुविधाओं में और वृद्धि हुई है। आने वाले समय में गार्डन परिसर में रिसॉर्ट विकसित करने की योजना है।वार्ड क्रमांक 24 निरंतर विकास की दिशा में अग्रसर है और निकट भविष्य में यह क्षेत्र शहर के प्रमुख पर्यटन एवं आकर्षण स्थलों में शामिल होने जा रहा है।







Comments
Post a Comment