संत-महात्माओं के सानिध्य में मां चामुंडा सेवा समिति सेवा पंडाल का शुभारंभ आज

- नौ दिवसीय सेवा पंडाल के साथ प्रतिदिन यज्ञ-हवन व कन्या भोज का होगा आयोजन  




भारत सागर न्यूज/देवास।
मां चामुंडा सेवा समिति द्वारा नवरात्रि पर्व के दौरान विगत 42 वर्षों से मां चामुंडा पहाड़ी पर मां तुलजा भवानी व मां चामुंडा के दर्शनार्थ आने वाले लाखों  श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क सेवा पंडाल लगाया जाता है। 




इस वर्ष भी चैत्रीय नवरात्रि महापर्व पर घट स्थापना के साथ  सीढ़ी मार्ग स्थित उदासीन मठ पर  ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी, स्वामी रामनारायण महाराज, पूर्णानंद महाराज के सानिध्य में एवं जनप्रतिनिधि विधायक गायत्री राजे पवार, महापौर, मां चामुंडा शासकीय  देवस्थान प्रबंध समिति अध्यक्ष एवं कलेक्टर ऋतुराज, एसपी पुनीत गेहलोत, बैंक नोट प्रेस के मुख्य महाप्रबंधक, 




केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के सीनियर कमांडेंट के आतिथ्य में 19 मार्च गुरुवार को सुबह 10 बजे मां तुलजा भवानी व मां चामुंडा की पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया जाएगा। समिति संयोजक रामेश्वर जलोदिया ने बताया कि सेवा पंडाल पर 9 दिनों तक भक्तों को निशुल्क फरियाली छाछ वितरित की जाएगी। 




साथ ही 9 दिनों तक पंडित देवीशंकर तिवारी के आचार्यत्व में प्रतिदिन सुबह 9 से 11 बजे तक यज्ञ हवन होगा। सुबह 11 से शाम 5 बजे तक छाछ का वितरण किया जाएगा। यज्ञ हवन के बाद प्रतिदिन कन्याओं को भोजन कराया जाएगा। मां चामुंडा सेवा समिति पदाधिकारी नरेंद्र मिश्रा, अध्यक्ष प्रतापसिंह मेहता, उमेदसिंह राठौड़ राजेश गोस्वामी, इंदरसिंह गौड़, ओमप्रकाश पटेल, दिनेश सांवलिया, शशिकांत गुप्ता, नारायण व्यास, अभिषेक अवस्थी, अवधेश तिवारी, प्रदीप लाठी, मातृशक्ति मंजू जलोदिया, प्रेमलता चौहान ने चैत्रीय नवरात्रि महापर्व पर आमंत्रित किया है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन