इंदौर के अभिनव कला भवन में सजेगा ज्योतिषियों का महाकुंभ: देवास के पं. संदीप शास्त्री का होगा विशेष सम्मान
भारत सागर न्यूज/देवास/इंदौर। केवलराम धाम ज्योतिष संस्था के तत्वाधान में आगामी 5 अप्रैल 2026 को इंदौर के प्रतिष्ठित अभिनव कला भवन (गांधी हॉल) में 'छठा विशाल ज्योतिष सम्मेलन' आयोजित होने जा रहा है प्रकाश गौड़ के मार्गदर्शन में होने वाले इस गरिमामय आयोजन में देश-विदेश के प्रख्यात विद्वानों का समागम होगा।
निःशुल्क ज्योतिषीय परामर्श और मार्गदर्शन -
सम्मेलन का मुख्य आकर्षण जनमानस की समस्याओं का त्वरित और सटीक समाधान होगा। आयोजन में पधारे विद्वान निम्नलिखित विधाओं के माध्यम से आमजन का निःशुल्क मार्गदर्शन करेंगे:?
- जन्म कुंडली विश्लेषण एवं दोष निवारण।
- हस्तरेखा ज्ञान एवं भविष्य कथन।
- अंक ज्योतिष (Numerology) एवं वास्तु परामर्श।
यह संपूर्ण देवास जिले के लिए गर्व का विषय है कि हमारे नगर के प्रख्यात विद्वान और ज्योतिषाचार्य पं. संदीप शास्त्री को इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के मंच पर विशेष सम्मान के लिए आमंत्रित किया गया है।
पंड की विद्वत्ता और ज्योतिष के क्षेत्र में उनके निरंतर योगदान को देखते हुए संस्था उन्हें इस भव्य समारोह में सम्मानित करेगी। पं. संदीप शास्त्री द्वारा किये गए अनुष्ठान द्वारा कई भक्तो को लाभ प्राप्त हुआ,देवास की जनता के लिए यह हर्ष का विषय है कि उनके बीच इतने उच्च कोटि के विद्वान पुरुष निवास करते हैं।




Comments
Post a Comment