चैत्र नवरात्रि से पहले माताजी टेकरी पर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा...
भारत सागर न्यूज/देवास । आगामी 19 मार्च से शुरू होने वाले चैत्र नवरात्रि पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने माताजी टेकरी पर तैयारियां तेज कर दी हैं।
हर साल लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने सोमवार शाम टेकरी परिसर का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने दर्शन व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, चिकित्सा सुविधा, साफ-सफाई तथा विद्युत आपूर्ति सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कंट्रोल रूम पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।
इसके बाद कलेक्टर ने माताजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना हो, कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गर्मी के चैत्र नवरात्रि से पहले माताजी टेकरी पर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। नवरात्रि के दौरान टेकरी पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। बड़ी माता और छोटी माता मंदिर परिसर में सुगम दर्शन व्यवस्था तथा भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष प्रबंधन करने के निर्देश भी दिए गए।
इस दौरान कलेक्टर ने सीढ़ी मार्ग और शंख द्वार मार्ग का निरीक्षण कर वहां साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि टेकरी परिसर में केवल लाइसेंसधारी दुकानदारों को ही दुकान लगाने की अनुमति दी जाएगी और अवैध अथवा अस्थायी दुकानों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार, अपर कलेक्टर शिवराम सोलंकी, संजीव जैन, एसडीएम अभिषेक शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।





Comments
Post a Comment