19 अप्रैल को परशुराम जन्मोत्सव पर महाआरती, 13 अप्रैल से सात दिवसीय योग शिविर, 20 अप्रैल को ब्रह्म बटुकों का जनेऊ संस्कार-
भारत सागर न्यूज/नागदा। सर्व ब्राह्मण महासभा की अगवानी में आराध्य देव, धर्म एवं शौर्य के प्रतीक भगवान परशुराम के पावन जन्मोत्सव पर विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
सर्व ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष डॉ. अनिल दुबे ने बताया दिनांक 13 अप्रैल से 19 अप्रैल 2026 तक श्रीजी हॉस्पिटल, नागदा परिसर में सात दिवसीय योग शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में योग, प्राणायाम,सूक्ष्म व्यायाम एवं ध्यान के माध्यम से स्वस्थ जीवन एवं आध्यात्मिक उन्नति का संदेश दिया जाएगा।
शिविर का समापन 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर नगर के ब्राह्मण समाजजनों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में भगवान परशुराम जी की पूजा-अर्चना एवं महाआरती के साथ किया जाएगा।
जन्मोत्सव की श्रृंखला में दिनांक 20 अप्रैल 2026 को सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा क्षेत्र के ब्राह्मण बटुकों के लिए सामूहिक यज्ञोपवीत (उपनयन) संस्कार का आयोजन संपन्न होगा। यह संस्कार सनातन परंपरा में अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है, जो ब्रह्म बटुकों को धर्म, ज्ञान एवं संस्कारों की दिशा में अग्रसर करता है। समस्त ब्राह्मण समाजजनों से निवेदन है कि वे अपने बालकों (बटुकों) के नाम दिनांक 10 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से पंजीकृत कराएं, ताकि वे इस पुण्य अवसर का लाभ प्राप्त कर सकें।




Comments
Post a Comment