अवैध मदिरा बिक्री पर छात्रा की सूचना से त्वरित कार्रवाई, 63 पाव शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार




भारत सागर न्यूज/देवास। जिले में अवैध मदिरा बिक्री के खिलाफ प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक छात्रा ने दूरभाष के माध्यम से कलेक्टर महोदय को अवैध शराब बिक्री की सूचना दी थी।




सूचना को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर महोदय ने तत्काल सहायक आबकारी आयुक्त, देवास को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही आबकारी विभाग की टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महादेव नगर, इटावा स्थित जायसवाल किराना दुकान पर दबिश दी।




कार्रवाई के दौरान दुकान से 63 पाव देशी मदिरा बरामद की गई। मौके से मोहित जायसवाल (पिता: भारत जायसवाल), निवासी इटावा को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।




इस कार्रवाई का नेतृत्व सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलेश पवार ने किया। टीम में मुख्य आबकारी आरक्षक दीपक धुरिया एवं आबकारी आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल भी शामिल रहे। ।प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध गतिविधियों की जानकारी तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन