लायंस क्लब नागदा गोल्ड की सत्र 2026–27 की कार्यकारिणी का गठन
भारत सागर न्यूज/नागदा। लायंस क्लब नागदा गोल्ड की सत्र 2026–27 की कार्यकारिणी के गठन के लिए एक साधारण सभा का आयोजन किया गया।
जानकारी देते हुए इस क्लब के गार्डनिंग लायन राजेश इन्द्र ने बताया कि साधारण सभा में क्लब के नॉमिनेशन कमेटी ने नवीन कार्यकारिणी के मनोनयन संबंधित कार्यवाही पूरी करी। जिसे साधारण सभा में स्वीकृत किया गया।
नवीन सत्र जो कि जुलाई माह से प्रारंभ होगा, उसमें अध्यक्ष लखन गुर्जर, निवृतमान अध्यक्ष पी डी शुक्ला, उपाध्यक्ष नवीन गेहलोत, आशीष शर्मा। सचिव देव बम्बीबाल, सह सचिव लायन मनोज व्यास, कोषाध्यक्ष मीना अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष सौरभी भदौरिया, को मनोनीत किया गया।
आगामी सत्र की नवीन कार्यकारिणी के स्वागत समारोह के लिए स्थानीय डोसेवाला रेस्टोरेंट पर एक स्वागत समारोह का आयोजन रखा गया, जिसमे विशेष रूप से उपस्थित डिस्ट्रिक्ट 3233 जी 2 के प्रथम उप प्रांतपाल पीएमजेएफ लायन पंकज मारु उपस्थित थे।
उन्होंने सभी मनोनीत कार्यकारिणी को बधाई और शुभकामनाएं दी, अपने उद्बोधन में लायंस क्लब नागदा गोल्ड के निवर्तमान अध्यक्ष के कार्यकाल की प्रशंसा करी और नई टीम से अपेक्षा करी कि वे अपने कार्यकाल में पूर्व कार्यकाल के उत्कृष्ट कार्यों को निरंतर रखेंगे और समाजसेवा के कार्यों में अपने क्लब को एक नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। इस अवसर पर लायंस क्लब नागदा के सीनियर लायन डॉ हरीश तिवारी, लायन राजेश इन्द्र, वीरेंद्र मालपानी, सुनील त्रिवेदी, बब्बू राठी, मनोज सोनी,
लायंस क्लब नागदा ग्रेटर के अध्यक्ष लायन हिमांशुदत्त पांडे, अशोक बिसानी, विनयराज शर्मा, अजय गरवाल, रोहित प्रजापत, सलीम खान, लायंस क्लब नागदा ग्रेटर के निवृतमान अध्यक्ष लायन पी डी शुक्ला, अनिल प्रजापति, डॉ पवन शर्मा ने नवीन कार्यकारिणी और क्लब से जुड़े नए सदस्य को पुष्पमाला पहनाकर स्वागत कर और उज्जवल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी। निवृतमान चार्टर्ड अध्यक्ष पी डी शुक्ला ने अपने उद्बोधन में अपने क्लब के गार्डनिंग लायन व मार्गदर्शक लायन पंकज मारु व लायन राजेश इन्द्र का आभार व्यक्त करा जिन्होंने इस क्लब को खोलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और पिछले 2 वर्षों में लगातार क्लब की सेवा गतिविधियों में अपना महत्वपूर्ण सहयोग और मार्गदर्शन दिया। उन्होंने नए अध्यक्ष और उनकी पूरी टीम को यथा समय क्लब की समस्त सेवा गतिविधियों में सहयोग का आश्वासन दिया। नव निर्वाचित अध्यक्ष लायन लखन गुर्जर ने आगामी लायन वर्ष में नेतृत्व के लिए विश्वास करने हेतु अपने सभी वरिष्ठ लायन साथियों का आभार व्यक्त किया और पूर्व की भांति आगामी वर्ष में भी उत्कृष्ट कार्य का भरोसा दिया।






Comments
Post a Comment