युवक की हत्या का खुलासा आपसी लेन-देन को लेकर हुई हत्या दोस्त ही निकले हत्यारे दो नाबालिग सहित तीन गिरफतार




भारत सागर न्यूज/उज्जैन/संजय शर्मा । पुलिस ने महाकाल थाना क्षेत्र में हुई युवक की हत्या का खुलासा करते हुए दो नाबालिग सहित तीन युवकों को गिरफतार किया है। जिन्होंने पुरानी रंजिश और लेन-देन को लेकर हत्या कांड को अंजाम दिया था।




बता दें कि बुधवार रात को महाकाल थाना क्षेत्र के नलियाबाखल इलाके में रविशंकर नगर में रहने वाले मोहित नामक युवक की हत्या कर दी गई थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ था। जिसमें कुछ युवक मोहित के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे थे।




पुलिस ने इसी आधार पर हत्या का खुलासा करते हुए नलियाबाखल निवासी एकलव्य शर्मा सहित दो अन्य नाबालिग लड़कों को गिरफतार किया है। कोतवाली सीएसपी दीपक कुमार मरावी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक और आरोपी आपस में दोस्त हैं। जिन्होंने पुरानी रंजिश और पैसों के लेन-देन को लेकर हत्या करना कबूल किया है।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा