टोंककला पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट : मुख्य आरोपी मुकेश विज चीन से लौटते ही दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार...




भारत सागर न्यूज/देवास। देवास पुलिस को टोंककला पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामले के मुख्य आरोपी दिल्ली निवासी मुकेश विज को देवास पुलिस ने नई दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी चीन के ग्वांग्झू शहर से फ्लाइट द्वारा भारत लौटा था, जहां पहले से अलर्ट पुलिस टीम ने उसे एयरपोर्ट पर ही दबोच लिया।




पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी कराया गया था, जिसके चलते एयरपोर्ट पर उसकी पहचान कर कार्रवाई संभव हो सकी। वहीं मामले में फरार चल रहे एक अन्य आरोपी महेश चौहान निवासी उत्तराखंड को भी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।




एसपी पुनीत गेहलोद ने इस हाई प्रोफाइल मामले की जांच के लिए 13 सदस्यीय एसआईटी गठित की थी। फरार आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस की विशेष टीम लगातार दिल्ली सहित कई स्थानों पर दबिश दे रही थी।




घटना के 24 घंटे के भीतर फैक्ट्री लाइसेंसी अनिल मालवीय और मुख्य ठेकेदार मोहम्मद अयाज को गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं दो दिन पहले फैक्ट्री के संयुक्त संचालक कपिल विज की भी गिरफ्तारी हुई थी। अब तक इस मामले में मुख्य आरोपी सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। देवास पुलिस का कहना है कि मामले की वैज्ञानिक तरीके से जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।




Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा