Posts

सर्व ब्राह्मण समाज ने मनाई परशुराम जयंती, आरती पूजन कर वितरित की महाप्रसाद...!

Image
भारत सागर न्यूज/हाटपीपल्या ! (संजू सिसोदिया ) सर्व ब्राह्मण समाज हाटपीपल्या क्षेत्र के तत्वावधान में अक्षय तृतीया परशुराम जयंती के पावन पुनीत अवसर पर राज राजेश्वर भगवान परशुराम जी की आरती पूजन का कार्यक्रम स्थानीय गीता भवन मंदिर पर रखा गया !  जिसमें क्षैत्र व नगर के विप्र जन उपस्थित हुए और एक दूसरे को तिलक लगाकर अंगवस्त्र से अभिनंदन कर परशुराम जयंती की बधाई दी तथा भगवान परशुराम जी की महाआरती व पूजन किया गया ! साथ ही महाप्रसाद का वितरण किया !  उक्त कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण समाज हाटपीपल्या क्षेत्र के संरक्षक पं. बाबूलाल शर्मा, अध्यक्ष पं.अशोक शर्मा, पं.रमेश कानुनगो, पं. अनिल जोशी, पं.नटवर जोशी, पं.सुनिल मोदी, पं.प्रवीण ठक्कर, पं. कैलाश शर्मा, पं. नरेंद्र जोशी, पं. धूलचंद जोशी, पं. विजय व्यास,  पं. पी. के. चतुर्वेदी, पं. आशीष व्यास, पं.विकास जोशी, पं. अमित व्यास, पंडित आर्य भूषण शर्मा, पं. कमलेश शर्मा, पं. ऋतेष जोशी, पं.अंकित जोशी, पं. चेतन शर्मा, पं.  पं. चंदन शर्मा आदि उपस्थित थे !

हाटपीपल्या थाने की टीम को सलाम, जिन्होंने 2 महीने में बदलाव की कहानी लिखी, ISO प्रमाण पत्र के साथ, जनता का भरोसा जीतने की अनूठी पहल !

Image
भारत सागर न्यूज/हाटपीपल्या(संजू सिसोदिया)।  देवास का हाटपीपल्या थाना अंतरराष्ट्रीय मानक संगठन (ISO) द्वारा प्रमाणित होने वाला पहला थाना बन गया है।प्रमाण पत्र ने  थाना स्तर पर उत्कृष्ट रिकॉर्ड प्रबंधन, स्वच्छता, जनसुविधा, पारदर्शिता, और संवेदनशीलता के लिए प्रदान किया गया है। इस उपलब्धि ने जिले में पुलिसिंग को नई पहचान दिलाई है। ISO प्रमाण पत्र उन संस्थानों को दिया जाता है, जो अंतरराष्ट्रीय मानकों पर अपनी कार्यप्रणाली को संचालित करते हैं। इसमें रिकॉर्ड का सुव्यवस्थित प्रबंधन, प्रक्रियाओं का डिजिटलीकरण, और जनसेवा में पारदर्शिता जैसे मापदंड शामिल होते हैं। हाटपीपल्या थाना इन सभी पहलुओं पर खरा उतरा है। इस उपलब्धि के पीछे देवास पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद और आईपीएस अधिकारी सुजावल जग्गा का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सुजावल जग्गा, जो अपने प्रशिक्षण के दौरान थाना प्रभारी के पद पर कार्यरत थे, ने थाना स्टाफ के साथ मिलकर थाने की कार्यप्रणाली में व्यापक सुधार किए। थाने के रिकॉर्ड को व्यवस्थित और डिजिटल स्वरूप में बदलने का प्रयास किया गया। साइबर फ्रॉड और अन्य अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करन...

उज्जैन में तपती धूप का कहर! 🌡️ तापमान 43°C तक पहुंचा, सड़कों पर सन्नाटा और शरीर पर गर्मी की मार।

Image
भारत सागर न्यूज/उज्जैन ( संजय शर्मा )। उज्जैन में अप्रैल के आखिरी सप्ताह में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। यह बढ़ती गर्मी लोगों के लिए मुश्किलें पैदा कर रही है। जीवाजीगंज वैधशाला के अनुसार, उज्जैन में 14 मई तक तापमान ऐसा ही रहने की संभावना है।  गर्मी के इस मौसम में लोगों को सावधानी बरतने और खूब पानी पीने की सलाह दी जा रही है। हीट वेव की संभावना को देखते हुए लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। गर्मी के कारण लोगों का दिनचर्या प्रभावित हो रहा है। लोग सुबह और शाम के समय ही घर से बाहर निकल रहे हैं।  दोपहर के समय तो सड़कें लगभग सूनी हो जा रही हैं। गर्मी के कारण लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जैसे कि डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक आदि। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। लोगों को चाहिए कि वे गर्मी के समय में ठंडे और तरल पदार्थों का सेवन करें, धूप में निकलने से बचें और हल्के और ढीले कपड़े पहनें। साथ ही, लोगों को अपने...

हरियाणा की मेवात गैंग पकड़ाई, घातक हथियार बरामद, चोरी की कई वारदातें कबूली...!

Image
भारत सागर न्यूज/उज्जैन ( संजय शर्मा )। पुलिस ने हरियाणा की मैवात गैंग के पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से कई घातक हथियार बरामद किए गए हैं। यह बदमाश एक पेट्रोल पंप को लूटने की योजना बना रहे थे।  देश के अलग-अलग राज्यों में लूट, डकैती और नकबजनी की वारदात करने वाली हरियाणा की मैवात गैंग के पांच बदमाशों को भाटपचलाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शाम को पुलिस कंट्रोल रूम में एडिशनल एसपी मयूर खण्डेलवाल ने मिडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बदमाश एक पेट्रोल पंप को लूटने की योजना बना रहे थे।  तभी पुलिस ने इन्हें घर दबोचा। इनके पास से देशी कट्टा, जिंदा कारतूस के अलावा एक आयशर ट्रक और कार सहित अन्य घातक हथियार बरामद किए गए हैं। पूछताछ में बदमाशों ने उज्जैन जिले में पाइप चोरी करने की वारदात करना कबूल किया है।  एएसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में से एक उज्जैन का रहने वाला है । वहीं तीन बदमाशों के आपराधिक रिकॉर्ड भी मिलें हैं।

योग गुरु बाबा रामदेव ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, पहलगाम हमले पर दी तीखी प्रतिक्रिया

Image
भारत सागर न्यूज/उज्जैन ( संजय शर्मा )।  आज उज्जैन में आध्यात्म और राष्ट्रीय सुरक्षा की भावना का एक साथ संगम देखने को मिला, जब योग गुरु बाबा रामदेव ने महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल की भस्मारती में भाग लिया। उन्होंने गहरी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की और देशवासियों के कल्याण की कामना की। सुबह-सुबह होने वाली इस भस्मारती में शामिल होना अपने आप में एक विशेष आध्यात्मिक अनुभव होता है। बाबा रामदेव न सिर्फ इसमें सम्मिलित हुए, बल्कि उन्होंने मंदिर की परंपराओं के अनुसार विधिवत पूजा भी की। दर्शन के उपरांत महाकाल मंदिर प्रबंधन समिति ने उन्हें शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए बाबा रामदेव ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने इसे "एक घिनौना और कायराना कृत्य" बताया और कहा कि भारत ऐसे हमलों का करारा जवाब देगा। उनका बयान न केवल देश की सुरक्षा पर चिंता को दर्शाता है, बल्कि आम जनता की भावनाओं का भी प्रतिनिधित्व करता है। बाबा रामदेव का यह दौरा आध्यात्मिकता और देशभक्ति का एक सशक्त संदेश देता है — जहां...

एक शाम खाटू वाले के नाम 1 मई को

Image
भारत सागर न्यूज/ देवास।  महाश्री परिवार के तत्वावधान में एक शाम खाटू वाले के नाम का आयोजन होने जा रहा है। संस्था संयोजक अर्जुन चौधरी एवं अध्यक्ष पंकज चौधरी (राजू) ने बताया कि श्रीमंत महाराज विक्रम सिंह पवार के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भव्य भजन संध्या का आयोजन मृदुल विहार में होने जा रहा है।  1 मई को रात्रि 8 बजे शुरू होने वाली भजन संध्या में राजस्थान के सुप्रसिद्ध भजन गायक प्रेम शंकर जाट एवं इंदौर भजन गायिका जिया परमार द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।  बाबा श्याम का श्री श्याम सलोना दरबार अजय वर्मा द्वारा सजाया जाएगा। बाबा की पवित्र ज्योत प्रज्वलित होगी।  सुमधुर भजनों के दौरान इत्र की वर्षा होगी। संस्था ने समस्त धर्मप्रेमी भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भजन संध्या का धर्मलाभ लेने की अपील की है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव आज उज्जैन में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे ।

Image
भारत सागर न्यूज/उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बुधवार 30 अप्रैल को उज्जैन में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री डॉ यादव सर्वप्रथम प्रशासनिक संकुल भवन के सभा कक्ष में प्रातः काल वीडियो कांफ्रेंस में शामिल होंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री डॉ यादव ग्राम दाऊद खेड़ी में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे, साथ ही चारभुजा परिसर, उजड़ खेड़ा चौराहा, बड़नगर रोड, मोहनपुरा, कार्तिक मेला ग्राउंड में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे । तत्पश्चात मुख्यमंत्री डॉ यादव मोदी खेल परिसर नागदा में सामूहिक विवाह समारोह में  शामिल होंगे।

जिले में दीवार लेखन के माध्यम से किसानों को किया जा रहा है जागरूक

Image
  जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास - जिले के कृषक गण नरवाई न जलाएं, नरवाई जलाने से मिट्टी की उर्वरा क्षमता कम होती है ------------ भारत सागर न्यूज/देवास। देवास 29 अप्रैल 2025/ जिले में नरवाई जलाने की घटनाओं की रोकथाम के लिए राजस्व एवं कृषि विभाग द्वारा ग्रामीणों को लगातार जागरूक किया जा रहा है।  इसी कड़ी में जिले में दीवार लेखन के माध्यम से किसानों एवं ग्रामीणों को नरवाई जलाने के दुष्परिणामों के बारे में बताया जा रहा है। कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने जिले के किसानों से आग्रह किया है कि वे नरवाई न जलाएं।  उन्होंने कहा कि नरवाई जलाने से दुष्परिणाम होते हैं।  नरवाई जलाने से मिट्टी में कार्बनिक पदार्थ एवं पोषक तत्वों की कमी होती है। मिट्टी में मौजूद केचुएं एवं सूक्ष्म जीव नष्ट हो जाते हैं  साथ ही मिट्टी के कठोर होने से जल धारण क्षमता में कमी हो जाती है एवं जुताई करना मुश्किल हो जाता है।

देवास शहर में अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग की लगातार कार्रवाई जारी

Image
- कार्रवाई में एक प्रकरण धारा 34(2) के तहत दर्ज, जप्त सामग्री का मूल्य 131105 रुपए ------------ भारत सागर न्यूज/देवास। देवास 29 अप्रैल 2025/ कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देश पर जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।  सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती मंदाकिनी दीक्षित ने बताया कि  प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजकुमारी मंडलोई के नेतृत्व में आबकारी विभाग की सयुंक्त टीम ने देवास शहर में सुतार बाखल से विदेशी मदिरा व्हिस्की की 16 पेटियां ज़ब्त कर मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के 1915 की धारा 34(1) क एवं 34(2) के तहत 01 प्रकरण दर्ज किया गया है।  जप्त मदिरा का मूल्य लगभग 131105 रुपये है। आज की कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव, डी पी सिंह, आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार आबकारी आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल,नितिन सोनी, दीपक टटवाडे ,निहाल ,गुरु दत्त वर्मा खत्री सैनिक किशोर सिसोदिया केदार चौधरी संजय शर्मा शामिल थे। इस प्रकार की कार्यवाही  निरंतर जारी रहेगी।

ज्ञान का सूरज और सारे जगत की आत्मा है शिव- ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी

Image
- परमात्मा से बड़ा कोई हमसफ़र नहीं होता- ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी  - उपस्थित सभी भाई बहनों ने व्यसन मुक्त जीवन जीने का लिया संकल्प  भारत सागर न्यूज/देवास। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय कालानी बाग सेंटर की मुख्य जिला संचालिका ब्रह्माकुमारी प्रेमलता दीदी के सानिध्य मे विकास नगर में परमात्मा शिव ध्वजा रोहण कर पूजा अर्चना की गई। प्रेमलता दीदी ने अपनी अमृतवाणी में  कहा कि ज्ञान का सूरज है परमात्मा शिव।  सारे जगत की आत्मा है।  ॐ नमः शिवाय मंत्र का दिव्य रहस्य है। यह मंत्र भगवान शिव को समर्पित है। जो हमें शांति शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। हर सुबह प्रतिदिन इस मंत्र का जाप करें और अपने जीवन में बदलाव महसूस करें। इस मंत्र का अर्थ है मैं भगवान शिव को नमन करता हूं। इस मंत्र का नियमित जाप करने से मन को शांति जीवन में स्थिरता और समृद्धि आती है।  भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए ओम नमः शिवाय का जाप करें। परमात्मा शिव हमें नजर नहीं आते लेकिन वह हमारे आसपास ही है। परमात्मा शिव जीवन के दाता और सांसों के स्वामी है। अपनी जीवन रूपी नैया...

क्रिकेट के मैदान से महाकाल के दरबार तक – हरभजन सिंह ने टेका शीश, मांगी शक्ति और शांति 🙏🔱

Image
-पहलगाम हमले पर दुःख जताया । भारत सागर न्यूज/उज्जैन ( संजय शर्मा )। भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने आज उज्जैन प्रवास के दौरान महाकाल मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन कर पूजा अर्चना की। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए कई बड़ी हस्तियों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। आज शाम को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह उज्जैन पहुंचे और सीधे महाकाल मंदिर पहुंच कर बाबा महाकाल के दर्शन और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।  पूजन पंडित आकाश पुजारी ने संपन्न कराया। दर्शन के बाद मन्दिर समिति के उप प्रशासक एस एन सोनी ने हरभजन का सम्मान किया।  इस दौरान बातचीत में क्रिकेटर हरभजन ने पहलगाम हमले पर दुःख जताते हुए कहा कि यह बर्दाश्त करने लायक नहीं है।