जिले में दीवार लेखन के माध्यम से किसानों को किया जा रहा है जागरूक

 जिला जनसम्पर्क कार्यालय, देवास

- जिले के कृषक गण नरवाई न जलाएं, नरवाई जलाने से मिट्टी की उर्वरा क्षमता कम होती है
------------



भारत सागर न्यूज/देवास। देवास 29 अप्रैल 2025/ जिले में नरवाई जलाने की घटनाओं की रोकथाम के लिए राजस्व एवं कृषि विभाग द्वारा ग्रामीणों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। 



इसी कड़ी में जिले में दीवार लेखन के माध्यम से किसानों एवं ग्रामीणों को नरवाई जलाने के दुष्परिणामों के बारे में बताया जा रहा है। कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने जिले के किसानों से आग्रह किया है कि वे नरवाई न जलाएं। 



उन्होंने कहा कि नरवाई जलाने से दुष्परिणाम होते हैं।  नरवाई जलाने से मिट्टी में कार्बनिक पदार्थ एवं पोषक तत्वों की कमी होती है। मिट्टी में मौजूद केचुएं एवं सूक्ष्म जीव नष्ट हो जाते हैं 



साथ ही मिट्टी के कठोर होने से जल धारण क्षमता में कमी हो जाती है एवं जुताई करना मुश्किल हो जाता है।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन