बस स्टैंड पर दीनदयाल रसोई बंद कर बनाया जा रहा महिला शौचालय !

अखबार वितरक व व्यापारियों के विरोध के बावजूद निर्माण कार्य जारी
4 वर्ष पूर्व दुग्धपान के लिए भी हो चुका है उद्घाटन



देवास। शहर के एक मात्र बस स्टैंड की स्थिति सुधरने का नाम नही ले रही है। नगर निगम अधिकारी की मनमानी के चलते बस स्टैंड परिसर पर दुकानों के पास महिला शौचालय निर्माण किया जा रहा है। करीब एक वर्ष पूर्व यहां पर दीनदयाल रसोई का शुभारंभ हुआ था। जहां यात्रियों को 10 रू में भरपेट भोजन मिल रहा था। नगर निगम द्वारा रसोई योजना में सहयोग नही करने पर बंद ठेकेदार द्वारा इसे बंद कर दिया गया। वहीं 4 वर्ष पूर्व महिला द्वारा शिशु के दुग्धपान के लिए भी बस स्टैंड पर जगह का चयन किया गया था। किंतु निगम की निष्क्रियता के कारण आज तक दुग्धपान शुरू नही हो सका। जबकि रेलवे स्टेशन पर दुग्धपान की व्यवस्था सतत रूप से चल रही है।


सामाजिक कार्यकर्ता संस्था नेशनल यूनिटी ग्रुप संस्थापक अनिल सिंह ठाकुर ने आरोप लगाते हुए बताया कि नगर निगम के अधिकारी की ओछी मानसिकता के चलते भाजपा के पितृ पुरुष पं. दीनदयाल उपाध्याय के नाम से संचालित दीनदयाल रसोई केंद्र में बाहर से आने वाले यात्रियों और गरीबों को मात्र 10 रू में भरपेट भोजन मिलता था, लेकिन मात्र 1 वर्ष भी पूरे नही हुए कि रसोई योजना गायब हो गई। शायद बस स्टैंड पर संचालित होटलों के साथ नगर निगम अधिकारियों की सांठगांठ से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। आखिर बंद करने का क्या कारण था? योजना बंद होने के कारण गरीबों को सस्ता भोजन बंद हो गया। सूत्रों के अनुसार पूर्व में विगत 4 के लगभग इसी जगह पर महिला बाल विकास द्वारा महिला शिशु के दुग्धपान के लिए जगह का चयन किया था। जिसका शिलान्यास विधायक गायत्री राजे पवार ने किया था। श्री ठाकुर ने कहा कि फिर उसी जगह को नगर निगम द्वारा महिला शौचालय निर्माण कार्य शुरू कर दिया, जबकि दूसरी ओर नजदीक ही कुछ दूरी पर सुलभ शौचालय निर्माण कार्य जारी है। ऐसे में उक्त जगह को नगर निगम के अधिकारियों ने किस कारण से चयनित किया। वही बस स्टेण्ड के व्यापारी, रेस्टोरेंट, अखबार वितरणकर्ताओ का प्रतिदिन यहां व्यवसाय करना होता है। इन सभी ने इस निर्माण कार्य का विरोध भी किया, किंतु विरोध के बावजूद निर्माण कार्य जारी है। प्रदेश व शहर में भाजपा की सरकार है। प्रशासन भी उनके अधीन में है उसके बावजूद रसोई योजना बंद कर व्यवसायिक स्थल पर शौचालय का निर्माण किया जा रहा है। बस स्टेण्ड पर पहले से ही गंदगी की भरमार है, साफ सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित नही हो रही है। ऐसे में अगर महिला शौचालय बनाया भी गया तो तो बस स्टैंड परिसर पर दुकानदारो एव यात्रियों का बैठना व खाना- पीना दुश्वार हो जावेगा। हमेशा गन्दगी का सामना करना पड़ेगा। साथ ही मच्छर व गंदगी का भय भी लगा रहेगा और जनजीवन भी प्रभावित होगा। नेशनल यूनिटी ग्रुप के सुनील सिंह ठाकुर, हटेसिंह दरबार, सत्तुयादव, अनूप दुबे, सुभाष वर्मा, लक्ष्मण सिंह ठाकुर, अभिजीत सिंह गौड़, अनिल वर्मा, सत्यराज सिंह, जय सिंह, रवि ठाकुर, पं. अनिल मिश्रा ने मांग की है कि नगर निगम को स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए महिला शौचालय निर्माण कार्य तुरंत बंद कर पुन: जनहित में निर्णय लेकर दीनदयाल रसोई योजना व महिला दुग्धपान की शुरूआत बस स्टेण्ड के व्यवसायिक स्थल पर की जाए।






Comments

Popular posts from this blog

मध्यप्रदेश की विधानसभा के विधानसभावार परिणाम .... सीधे आपके मोबाइल पर | election results MP #MPelection2023

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

क्या देवास में पवार परिवार के आसपास विघ्नसंतोषी, विघटनकारी असामाजिक, अवसरवादियों सहित अवैध व गैर कानूनी कारोबारियों का जमघट कोई गहरी साजिश है ? या ..... ?