देवास के पिपलरावा थाने पर पुलिसकर्मियों पर हुए हमले के बाद आज पुलिस प्रशासन द्वारा कंजर डेरे पर मकानों को तोड़ने की कार्यवाही की गई
भारत सागर न्यूज/देवास/पप्पू चौहान 9575306830 । पिछले दिनों देवास जिले के पिपलरावा थाने पर पदस्थ पुलिस कर्मियों पर हुए हमले के बाद आज पुलिस प्रशासन द्वारा कंजर डेरे पर चिन्हित मकानों को तोड़ने की कार्यवाही की जा रही है।
इसे भी पढे - विद्युत फेडरेशन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बने पठान, गौतम प्रदेशाध्यक्ष एवं चंद्रावत महामंत्री निर्वाचित
मकान तोड़ने का विरोध करते हुए कई कंजर महिलाओं ने सड़क जाम कर विरोध पप्रदर्शन किया है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर पुलिस को कंजर डेरे में जाने से रोकने का प्रयास किया। इस दौरान भारी पुलिस बल मोके पर मौजूद था आपको बता दे कि उक्त मामले में 8 कंजरों के मकानो को चिन्हित कर तोड़ने की कार्यवाही चल रही है। वंही महिलाओं ने सड़क जाम कर दी है।


Comments
Post a Comment