एक नगर ऐसा जहां निरंतर 11वर्षो से हो रहा रामायण पाठ

  • देवास जिले की सोनकच्छ तहसील का एक नगर भौरासा जिसमे लगातार 11 वर्षो से हो रहा है रामायण पाठ



भारत सागर न्यूज/भौरासा निप्र।  देवास जिले की सोनकच्छ तहसील के अंतर्गत का नगर भौरासा जो इंदौर भोपाल हाईवे से लगभग 3 किलोमीटर अंदर है जो प्राकृतिक रूप से चारो तरफ़ से हरि भरी पहाड़ियों से घिरा है जिसमे मंदिर से लगा रानी दमयंती तालाब है जो नगर को और प्राकृतिक सुंदरता से सराबोर करता है। भौरासा नगर जिसमें बाबा भंवरनाथ जी महाराज के मंदिर प्रांगण में श्री श्री 108 बाबा भंवरनाथ जी महाराज जहां पर दिनांक 23/ 7/ 2013 में एक संत महात्मा के कहने पर रामायण जी का पाठ शुरु करवाया था जो सावन माह मे 1 महीने के लिए शुरू हुआ था लेकिन ग्रामीणों की भक्ति और श्रध्दा से कब 11 वर्ष  हो जाएंगे यह किसी ने नहीं सोचा था और आज भी निरंतर रामायण का पाठ चल रहा है।



        ग्रामीणजन कैसा भी खेती कृषि का कार्य हो समय निकाल कर बारी बारी से रामायण का पाठ करने यहां पहुंचते हैं। ग्रामीण प्रमोद पालीवाल की माने तो मंदिर में जो रामायण पाठ हो रहा है उसका न कोई अध्यक्ष न कोई समिति सब काम हनुमान जी महाराज की कृपा से हों रहा हैं। गांव में सब सुख शांति से है सब उन्नति कर रहे है। गांव मे सब समरसता के साथ रहते है।
जब उनसे पुछा गया कि और कब तक चलेगा बोले कह नही सकते सब हनुमान जी की कृपा है लेकिन हम जिंदा है तब तक तो चलाने का प्रयास करेगें।




24 जुलाई को 11 वर्ष पूर्ण होने पर होगा विशाल भंडारा.....

बाबा भंवरनाथ जी महाराज की नगरी भौरासा में बाबा भंवरनाथ जी मंदिर प्रांगण में पिछले 11 वर्षों से लगातार श्री श्री 108 बाबा भंवरनाथ महाराज मंदिर पर अखंड रामायण पाठ चला आ रहा है जो दिनांक 23/ 7 /2013 से विश्व कल्याण हेतु सतत अखंड रामायण पाठ चला आ रहा है यहां चल रहे रामायण पाठ को 11 वर्ष पूर्ण  
होगे एवं 12 वे वर्ष में प्रवेश होने जा रहा है इसको लेकर अखंड रामायण पाठ सतत के शुभ अवसर पर श्री बाबा भवरनाथ जी मंदिर पर एक विशाल भंडारे का आयोजन रखा गया है जिसमें सभी नगर वासियों एवं धर्म प्रेमी जनता से अनुरोध है कि इस भंडारे में अधिक से अधिक संख्या मे पधारकर तन मन धन से सहयोग कर भंडारे को सफल बनाने की जय श्री महाकाल रामायण मंडल भौरासा ने अपील की है!

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन