आबकारी विभाग अवैध शराब का परिवहन करते 2 को दबोचा
- शाजापुर से देवास माल खपाने की फिराक में थे दोनों, 34(2) में मामला दर्ज
भारत सागर न्यूज/देवास/राहुल परमार। देवास में आबकारी विभाग ने टोंकखूर्द क्षेत्र में अवैध मदिरा का परिवहन करते हुए देर रात्रि में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आबकारी विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम चिड़ावद के फोरलेन ब्रिज़ के पास वाहन क्रमांक एमपी41, बीसी 1500 बोलेरो गाड़ी से मदिरा का अवैध परिवहन किया जा रहा है। आरोपी शाजापुर से देवास की ओर अवैध मदिरा का परिवहन कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर आबकारी अधिकारियों ने गस्त के दौरान 10 पेटी पावर बियर, 02 पेटी रॉयल स्टेज एवं 03 पेटी रॉयल चेलेंज विस्की के साथ दो आरोपियों को धरदबोचा।
मामले में आबकारी उपनिरीक्षक डीपीसिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों राजवीर चौहान निवासी पांदा जागीर तथा विजय मालवीय निवासी ईटावा, को चार पहिया वाहन से अवैध शराब का परिवहन करते हुए पकड़ा गया है। शराब व वाहन जप्त कर दोनो आरोपियों के विरुध्द मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) (क )एवं 34(2) के तहत प्रकरण कायम किया गया। जप्तशुदा मदिरा का बाजार मूल्य 87000 हजार एवम् वाहन का बाजार मूल्य 400000/रूपये है जिसकी कुल कीमत 487000 रूपए है।

Comments
Post a Comment