"एक पेड़ मां के नाम अभियान" के तहत पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा 2000 से अधिक पौधे लगाए गए










भारत सागर न्यूज/सीहोर। "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत जिला मुख्यालय स्थित पुलिस परेड ग्राउंड पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी सहित अनेक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने पौधरोपण किया। "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम में सम्पूर्ण जिले के थानों में पुलिस विभाग द्वारा 2000 से अधिक पौधे लगाए गए हैं।



पौधरोपण कार्यक्रम में सीएम राइज़ स्कूल एवं स्वामी विवेकानंद स्कूल के कुल 200 बच्चे शामिल हुए। पौधरोपण कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने अपनी माताओ के साथ पेड़ लगाये। कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन सिंह राजपूत, डीएसपी एलआर विजय अम्भोरे एवं पुलिस विभाग विभाग के अनेक अधिकारी-कर्मचारियों ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर एसपी मयंक अवस्थी ने आमजन से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की।


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन