25 क्विंटल केले की महाप्रसादी का वितरण जगन्नाथ यात्रा में किया Mahaprasad of 25 quintals of banana was distributed in Jagannath Yatra.








भारत सागर न्यूज/देवास। अखिल भारतीय चंद्रवंशीय खाती समाज द्वारा रविवार को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई। यात्रा का नॉवेल्टी चौराहा पर विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के नेतृत्व में केले की प्रसादी का वितरण कर भव्य स्वागत किया गया। विहिप जिलाध्यक्ष दिलीप अग्रवाल ने भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना की। तत्पश्चात यात्रा में शामिल भक्तो को 25 क्विंटल केले की महाप्रसादी का वितरण करते हुए फूलों की पंखुडी की वर्षा कर स्वागत किया। 




                                इस अवसर पर जिला संयोजक नारायण शर्मा, जिलामंत्री संदीप चौबे, जिला उपाध्यक्ष विजय पांचाल, जिला सह संयोजक अभिषेक माली, नगर अध्यक्ष देवेन्द्र कुलश्रेष्ठ, मुरारीलाल लोधी, रमेश कौशल, अनिल प्रजापत, अनिल प्रजापत, दिव्या परमार, घनश्याम मोदी, महेश पटेल, मुकेश पटेल, माखन पटेल, शिव अग्रवाल, संजू पटेल, शिवसिंह शेखावत, भावेश आदि ने यात्रा में शामिल सनातनियों का अभिनंदन किया। उक्त जानकारी नगर मंत्री गोपाल यादव ने दी।


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन