आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में 30 बालिकाओं को दी सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग Self defense training given to 30 girls in self defense training camp
भारत सागर न्यूज/देवास। संस्था आस एवं सीआरवाय प्रॉजेक्ट के तहत सेल्फ डिफेंस एक्सपर्ट मास्टर सईद आलम ने ग्राम शुक्रवासा में आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी। आस संस्था के डायरेक्टर वसीम इकबाल ने कहा कि इस आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में बालिकाओं को विशेष सेफ्टी इक्विपमेंट के साथ अभ्यास करवाया गया। देश के प्रसिद्ध सेल्फ डिफेंस एक्सपर्ट मास्टर सईद आलम 39 वर्षों से बालिकाओं और महिलाओं आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ट्रेनिंग दे रहे हैं। सईद आलम द्वारा बालिकाओं को रियलिस्टिक सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी गई। मिशन हिफाजत आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में 30 बालिकाओं ने ट्रेनिंग ली।
समापन अवसर पर करीना सोलंकी, अरुण रावत, खुशी दायमा, दिव्यानी हाड़ा, सोनाली चौहान, आरती गडरिया, संध्या डावर, महक अग्रवाल, नेहा सेन, राधिका अग्रवाल, लक्ष्मी कछावा और काजल गनावा ने बचाव के टेक्निक का शानदार प्रदर्शन किया। सीआरवाय (चाइल्ड राइट्स एंड यू) प्रॉजेक्ट कॉर्डिनेटर यास्मीन खान ने कहा कि सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग से बालिकाओं में सेल्फ कॉन्फिडेंस में वृद्धि हुई है। मनोहर लाल चौधरी और राजेंद्र पटेल ने मास्टर सईद आलम और सहायक कोच अब्दुल राशिद को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। संचालन अंतिम झाला ने किया तथा धर्मेन्द्र रावत ने आभार व्यक्त किया।

Comments
Post a Comment