अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आयोजित किया विशाल रक्त दान शिविर, 52 यूनिट किया रक्तदान
भारत सागर न्यूज/सीहोर/आष्टा/रायसिंह मालवीय 7828750941। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 76 वे स्थापना दिवस पर आज एबीवीपी स्टूडेंट फॉर सेवा(sfs) के माध्यम से एक विशाल रक्त दान शिविर आयोजित किया गया । रक्तदान शिविर में करीब 52 यूनिट ब्लड रक्तदानदाताओ ने रक्त दान किया। विद्यार्थी परिषद नगर मंत्री रजत सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारे मातृ संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को 9 जुलाई 2024 को उसकी स्थापना के 76 वर्ष पूर्ण हो चुके है। हम सभी जानते है ,वर्तमान में विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है । जो की 12 महीने महाविद्यालयों ओर विद्यालयों में छात्रों के हितों में सक्रिय रहता है।
इसे भी पढे - देवास के औद्योगिक कर्मचारियों के लिये आयोजित शतरंज प्रतियोगिता का कलेक्टर गुप्ता ने किया शुभारम्भ
इसी के चलते आज एबीवीपी नगर इकाई आष्टा ने स्टूडेंट फ़ॉर सेवा के माध्यम से शा. शहीद भगत सिंह महाविद्यालय आष्टा में विशाल रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में नगर की छात्र शक्ति एवं युवा शक्ति ने हिस्सा लिया। विद्यार्थी परिषद के नगर अध्यक्ष देवेंद्र बागवान ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक करीब 52 यूनिट रक्त दान हुआ । बागवान ने सभी रक्त दान करने वाले दान दाताओ का विद्यार्थी परिषद की और से धन्यवाद आभार व्यक्त किया।


Comments
Post a Comment