श्री पीपलेश्वर मन्दिर समिति ने 6 फिट ऊंचे आम के पौधे वितरीत किए

 

भारत सागर न्यूज/देवास। श्री पीपलेश्वर मन्दिर समिति तिलक नगर द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य को लेकर गुरुपूर्णिमा के शुभ अवसर पर पर्यावरण को बढ़ावा देने व बढ़ते तापमान को ध्यान मे रखते हुवे 6 फिट ऊंचाई वाले आम के पौधे भक्तों को वितरीत किए। समिति के वरिष्ठ एसएस सिसोदिया व शैलेंद्र पटेल ने इस कार्य हेतु प्रेरित किया। 



        समिति अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने वृक्ष का महत्व बताते हुए पौधे को वृक्ष बनाने तक परवरीश करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर मातृशक्ति के अलावा विष्णुप्रसाद शर्मा, मनोहर फडऩीश, केके गौर, जोरावर सिंह, केके ठाकुर, नागर साब, संजय चौहान, गिरीश शर्मा, धर्मेंद्र कछावा पंकज शर्मा सहित अन्य प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन