नगर परिषद में हो रहे करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार के खिलाफ 8 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना देंगे पूर्व नपा अध्यक्ष शैलेश वैद्य






भारत सागर न्यूज/सीहोर/रायसिंह मालवीय/7828750941। नगर परिषद जावर में हो रहे करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार नेवज नदी के नाम पर करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार करने वाले जिम्मेदार अधिकारी एवं परिषद पर धारा 41 के तहत कार्यवाही करवाने, प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों की पहली एवं दूसरी किस्त डालने, जावर नगर का नया थाना भवन एवं स्टाफ क्वार्टर नया बनाने के लिए, वार्ड क्रमांक 6 में पुराने रास्ते पर कैलाश ठाकुर की जमीन से होते हुए मंडी रोड तक अतिक्रमण हटवाने के लिए, वार्ड तीन में रविदास घाट बनाने के लिए, वार्ड 4 और 15 ईदगाह पर स्वीकृत टीन शेड लगवाने, वार्ड क्रमांक 8 और 9 में पुलिया का व्यवस्थित निर्माण करवाने, वार्ड क्रमांक 2 में कजलास रोड पर मालीपुर पुलिया से नाले के साइड मालीपुर वार्ड तक बाउंड्री बनवाने तथा छोटी-छोटी गुमती एवं फेरी वालों को बार-बार परेशान करने के संबंध में एवं अन्य जन समस्याओं को लेकर मुख्य बाजार गांधी चौक जावर पर 8 जुलाई सुबह 11:00 से मुख्य बाजार गांधी चौक जावर पर अनिश्चितकालीन धरना नगर परिषद जावर की लोकप्रिय पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष शैलेश कुमार वैद्य के नेतृत्व में प्रारंभ किया जाएगा। 





                   नपा अध्यक्ष वैद्य ने नगर की जनता से आवाहन किया है कि वह उनके सभी कार्यों के लिए भी मिलने आ सकते हैं। धरने के साथ-साथ हम आम जनता की समस्याओं को भी सुनने का कार्य करेंगे कृपया अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का कष्ट करें। 

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन