नगर परिषद बिजावर द्वारा किया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम
भारत सागर न्यूज/बिजावर। एक पेड़ मां के नाम अभियान और वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत बुधवार को नगर परिषद बिजावर के एम.आर.एफ.केंद्र में सुरक्षित रूप से 300 से भी अधिक फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक माननीय श्री राजेश शुक्ला (बबलू भैया) विधानसभा क्षेत्र - 52, लक्ष्मी यादव अध्यक्ष नगर परिषद बिजावर,बिजावर अनुभाग के एस डी एम विजय द्विवेदी , तहसीलदार अभिनव शर्मा , जनपद सीईओ अंजना नगर , राजकुमार बागरी महिला बाल विकास अधिकारी, संतोष सैनी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद बिजावर, उपाध्यक्ष एवं समस्त पार्षद, जन प्रतिनिधि, व्यापारी, समाजसेवी, शिक्षा विभाग के शिक्षक, आर आई साहब, पटवारी, और नगर परिषद का स्टाफ मौजूद रहा। बिजावर नगर के अनेक अधिकारियों-कर्मचारियों ने पौधों का रोपण किया।

Comments
Post a Comment