अवैध मदिरा संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग की लगातार कार्रवाई

 


भारत सागर न्यूज/देवास। आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब जप्त की।



 सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती मंदाकिनी दीक्षित ने बताया कि सहायक जिला आबकारी अधिकारी दिलीप कनासे के नेतृत्व में आबकारी दल ने गत दिवस देवास शहर में रेल्वे पटरी, अंबेडकर नगर, प्रतापनगर आदि संदिग्ध स्थानों पर सर्चिंग की गई जिसमें 17/पाव प्लेन मदिरा ,30 लीटर हथभट्टी मदिरा एवं 150 किलो ग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया। लाहन को मौके पर विधिवत नष्ट किया गया कार्यवाही में कुल 06 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए,जप्त सामग्री का बाजार मूल्य लगभग 22000 रूपए है ।



             आज की कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार,दीपक धुरिया,आबकारी आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल, भगत सिंह,आशीष गुप्ता, सैनिक केदार चौधरी , संजय शर्मा सम्मिलित रहे, इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन