प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा गेल इंडिया के विरोध कर रहे किसानों से मुलाकात करेंगे
भारत सागर न्यूज/सीहोर/आष्टा/रायसिंह मालवीय 7828750941। आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा आष्टा विधानसभा के ग्राम बागैर,बापचा, भंवरी, अरनिया दाउत में दोपहर 1:00 पहुंच कर गेल इंडिया के एथेन क्रैकर प्लांट का विरोध कर रहे किसानों से चर्चा कर उनकी समस्या जानेंगे पूर्व में उक्त ग्रामों के लोगों ने गेल इंडिया के विरोध में अनुविभागीय अधिकारी को अपना ज्ञापन भी दिया था और जब से ही उक्त ग्राम एवं आसपास के क्षेत्र के लोग गेल इंडिया प्लांट के विरोध में सक्रिय रूप से शामिल है।
जीतू पटवारी एवं सज्जन वर्मा के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती, केलाश परमार,एआईसीसी सदस्य हरपाल ठाकुर, शैलेंद्र पटेल,विधानसभा प्रत्याशी कमल सिंह चौहान पूर्व जनपद अध्यक्ष बलबहादुर भगतजी जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुलाब बाई ठाकुर, सहित वरिष्ट कांग्रेस नेता साथ रहेंगे। प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र शोभाखेड़ी ने निवेदन किया है कि उक्त जन संवाद कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोग शामिल होकर अपनी बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के समक्ष रखे जिससे कांग्रेस पार्टी भी उनकी बातो को सरकार के पास रख कर समस्या का हल निकालने में किसानों की मदद कर पाये। कार्यक्रम में सभी किसान भाई अपनी मांगों को विस्तृत रूप से रखे ताकि उनकी मांग के पूरी हो। उक्त कार्यक्रम में भाग लेने की अपील ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र शोभाखेड़ी ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष महेश मुंदीखेड़ी नगर कांग्रेस अध्यक्ष जाहिद गुड्डू सहित सभी किसानों के समर्थक लोगो ने की है।

Comments
Post a Comment