श्री पिपलेश्वर महादेव के स्थापना दिवस पर महाआरती एवं भण्डारा आज
भारत सागर न्यूज/देवास। श्री पिपलेश्वर महादेव भक्त मण्डल एवं सेवा समिति द्वारा श्री पिपलेश्वर महादेव जी का स्थापना दिवस प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी धूमधाम से मनाते हुए महाआरती एवं विशाल भण्डारा आयोजित किया जाएगा। समिति के संजय कुमार जैन (लख्खाजी) ने बताया कि बजरंगपुरा एमजी रोड स्थित श्री पिपलेश्वर महादेव की स्थापना वर्ष के उपलक्ष्य में 13 जुलाई, शनिवार को प्रात: अभिषेक किया जाकर आकर्षक श्रृंगार किया। आकर्षक विद्युत सज्जा से मंदिर प्रांगण को सजाया जाएगा।
इसे भी पढे - सांतवी बार फिर सांप ने डसा....
सायं 6.30 बजे संगीतमय महाआरती होगी। तत्पश्चात भण्डारा प्रसादी का आयोजन होगा। मण्डल के बब्बू काकाजी, संतोष जैन, मयंक दुबे, दीपक दुधवानी, विरेन्द्र विजयवर्गीय, राकेश विजयवर्गीय, धीरज विजयर्गीय, अनिल जैन, शोभित चौधरी, पंकज चौधरी आदि ने नगर के समस्त धर्मप्रेमी भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हेाकर स्थापना दिवस पर होने वाले आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
इसे भी पढे - कैंसर पीड़िता को बेरहम परिजन ने बैंक के पास भूखा प्यासा छोड़ा, मौत के बाद अंतिम संस्कार के लिए ले गए परिजन

Comments
Post a Comment