शा. मा. वि विजयगढ़ मुरमियाँ, प्रा वि सुन्दरपुर विद्यालय परिसर मे किया गया वृक्षारोपण
भारत सागर न्यूज/देवास। शा. मा. वि विजयगढ़ मुरमियाँ, प्रा वि सुन्दरपुर विद्यालय परिसर मे पर्यावरण को दृष्टिगत रखते हुए एक पेड़ मां के नाम अभियान द्वारा वृक्षारोपण एवं सीडबॉल रोपण किया गया। जिससे कि पर्यावरण कों हरा भरा बनाया जा सके। विद्यालय शिक्षक राजेश पटेल, राजेंद्र बगाना एवं शासकीय प्राथमिक विद्यालय के सुंदरपुर के शिक्षक राकेश सोलंकी एवं छात्रों द्वारा विद्यालय परिसर में एवं सीड बॉल रोपण किया गया। शिक्षक एवं सभी छात्रों ने संकल्प लिया कि जो पौधे रोपे गए हैं उनकी सुरक्षा का दायित्व भी हमारा ही रहेगा जिससे कि पौधे बड़े होकर पर्यावरण को हरा भरा बना सके।
Comments
Post a Comment