भाजपा की जिला कार्यसमिति की बैठक कार्यालय पर सम्पन्न

- प्रदेश संगठन के आव्हान पर 9 जुलाई से आगामी 4 अगस्त तक होंगे विभिन्न आयोजन








भारत सागर न्यूज/देवास। भारतीय जनता पार्टी देवास जिला कार्यसमिति की बैठक भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय देवास पर आयोजित की गई। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र का पूजन व द्वीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया। बैठक में जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल द्वारा स्वागत भाषण देते हुए आगामी कार्यक्रमों की जानकारी प्रदेश संगठन द्वारा 9 जुलाई से आगामी 04 अगस्त तक चलाये जाने वाले कार्यक्रम जिसमे 10 से 15 जुलाई तक मण्डल स्तर की वृहद बैठक, 13 से 20 जुलाई तक शक्ति केन्द्र सम्मेलन में बूथ नेतृत्व सम्मान समारोह, 21 जुलाई गुरुपूर्णिमा पर्व, 26 जुलाई कारगिल विजय दिवस, मन की बात, एक पेड़ माँ के नाम अभियान, लोकसभा सांसद द्वारा मतदाता अभिनंदन यात्रा निकालना तथा महिला मोर्चे द्वारा लोकमाता अहिल्या के 300 तथा रानी दुर्गावती के जन्म के 500वें वर्ष होने पर कार्यक्रम आयोजित करना आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर जिला संगठन प्रभारी रघुनाथ सिंह भाटी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी आज सिर्फ नकारात्मकता फैलाने का काम कर रही है। देश की आजादी के बाद यदि संविधान बदलने का काम यदि किया तो कांग्रेस पार्टी ने किया 1975 में आपातकाल लगाकर कर संविधान बदलने का काम किया था। आपातकाल में हजारों निर्दोष लोगों को जेल में डाल कर यातनाए दी गई तथा हजारों युवाओं की नशबंदी कर संविधान बदलने का काम किया है। 


                                        कर्नाटक में अनुसूचित जाति व जनजाति भाई बहनों का आरक्षण छीनकर वर्ग विशेष को दिया जा रहा। यह संविधान बदलने का काम है। यह सारी बाते हमे आमजनो तक ले जाना है और कांग्रेस के झूठ का पर्दाफास करना है। पार्टी का एक ही मकसद है। कमजोर बूथ को मजबूती प्रदान करना है तथा सभी बूथों को शक्तिशाली बनाना हमारा लक्ष्य हो। आज केंद्र व प्रदेश सरकार की कई जनहितैषी योजनाओ से सभी वर्गों को लाभ मिल रहा। इस अवसर पर भाजपा संगठन जिला प्रभारी रघुनाथ सिंह भाटी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, हाटपिपलिया विधायक मनोज चौधरी, बागली विधायक मुरली भंवरा, पूर्व विधायक सुरेंद्र वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष नंदकिशोर पाटीदार, पूर्व जिलाध्य्क्ष बहादुर मुकाती, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, जिला महामंत्री पोपेंद्र बग्गा,मनीष सोलंकी, पंकज वर्मा, किसान मोर्चा प्रदेशमंत्री महेश पाटीदार, किसान मोर्चा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री माया पटेल, जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह गोहिल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष जुगनू गोस्वामी, अजजा जिलाध्यक्ष खुशीलाल राठौर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राम सोनी, कार्यालय मंत्री मनोहर जाधव उपस्थित थे। संचालन जिला महामंत्री मनीष सोलंकी ने किया एवं राजनीतिक प्रस्तावना  पोपेंद्र सिंह बग्गा एवं राष्ट्रपति जी का अभीभाषण जिला महामंत्री पंकज वर्मा ने रखा। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र चौधरी एवं सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन