अमरनाथ यात्रा के जत्थे का स्वागत कर किया रवाना

 


भारत सागर न्यूज/देवास। अमरनाथ यात्रा का जत्था देवास से रवाना हुए। जत्थे का स्वागत व मंगलकामना के साथ रवाना किया। दिनेश कुमार पाण्डे 24वीं बार अमरनाथ यात्रा पर जा रहे है। उनके साथ पांच सदस्यीय दल रवाना हुए। यात्रियों के जत्थे का शरद पाचुनकर मित्र मण्डल ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत कर आत्मीय बधाई दी। यात्रा में जाने वाले जत्थे में दिनेश पाण्डे, विशाल उपाध्याय, सुनील बंसल, चंद्रकांत नीमा, अनिरूद्धसिंह आदि शामिल है। 





        




                     सभी यात्रियों का पूर्व महापौर शरद पाचुनकर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता भगवानसिंह चावडा, सतीष पाठक, परमानंद द्विवेदी, मोहन पारिख, अमित तिवारी, पूर्व पार्षद राजेश राठौर, रामसिंह यादव, प्रदीप लाठी, अनिल सुपेकर, अनिल प्रजापत, गौरव पाण्डे आदि ने किया। यात्रा में जाने वाले भक्त माँ चामुण्डा टेकरी पर नियमित दर्शन करने वाले भक्तगण है। पूर्व महापौर श्री पाचुनकर ने शुभकामनाएं देते हुए देवास नगर की सुख-शांति के साथ प्रगति हो यह कामना बाबा अमरनाथ से करे। आभार संयोजक परमानंद द्विवेदी ने माना।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन