क्रीडा भारती-सैंडी अकादमी के खिलाड़ियों ने डांस और योग में जीते पदक

 


भारत सागर न्यूज/देवास। खेल प्रशिक्षक सुनील मालवीय एवं कुमकुम सोलंकी ने बताया कि मल्हार स्मृति मंदिर में चौथी देवास जिला डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप एवं पांचवीं देवास जिला योगासना चैंपियनशिप की प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमे क्रीडा भारती - सैंडी अकादमी के बालक बालिकाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। योग में युवान सोलंकी, वंशिका सोलंकी, मेघा सेंधव एवं सिमरन कुशवाहा ने गोल्ड मेडल लगाया व डांस में दर्शना मेहता ने सिल्वर, विधि मेहता, वंशिका सोलंकी, आराधना मालवीय उन्नति सोलंकी, मेघा सेंधव, पूनम ठाकुर, डिंपल जामगड़े, सिमरन कुशवाहा, कनिका सोलंकी, प्रियंका मिश्रा, नीलम कुशवाहा के द्वारा सराहनीय प्रदर्शन रहा। अतिथि स्वरूप प्रेस क्लब से अनिल सिकरवार, मध्य प्रदेश अध्यक्ष अबरार अहमद शैख़, देवास जिलाध्यक्ष आनंद कोठारी, मध्य प्रदेश सचिव अश्विनी जाधव, जिला सचिव अश्विन आशापुरे, आयोजक अध्यक्ष बसंत वर्मा, उपस्थित रहे। 




सरस्वती शिशु मंदिर के आचार्य सुरेश पवार, संदीप जाधव, पवन यादव, पावन पाटिल, शैलेन्द्रे चंद्रवंशी, सूरज वामनिया, राजवीर ठाकुर, रश्मि ठाकुर, देवराज सांगते, रैना कौशल, हर्षिता कौशल, प्रियंका ठाकुर, हरिप्रिया यादव (टिल्लू ) विशाल सिंह, लखन योगी, हर्ष प्रजापति, आकाश चौहान, रोहित मालवीय, गौरव मालवीय, आयुष, आदि ने शुभकामनाये दी। चयनित खिलाडी 27 से 28 जुलाई 2024 को आयोजित होने वाली डांस स्पोर्ट्स नेशनल चैंपियनशिप नैनीताल उत्तराखंड में हिस्सा लेंगे। योग के खिलाडी सितम्बर माह में आयोजित होने जा रही प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन